ग्रामीण विद्यालयों में विद्यार्थियों को मिल रही बेहतर शिक्षा और सुविधाएं : सांसद बंटी विवेक साहू
हर्रई के झिरना में 5 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से बने हायर सेकेंडरी विद्यालय का लोकार्पण, सांसद ने विद्यार्थियों से मेहनत के साथ पढ़ाई करने का किया आह्वान
हर्रई के झिरना में 5.44 करोड़ के हायर सेकेंडरी विद्यालय का लोकार्पण, सांसद बंटी विवेक साहू ने किया उद्घाटन
Chhindwara 03 September 2026
छिंदवाड़ा यशो:- भाजपा सरकार के कार्यकाल में ग्रामीण और आदिवासी अंचलों में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक एवं बेहतर सुविधाओं से युक्त विद्यालयों के निर्माण से विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर वातावरण उपलब्ध हो रहा है।
यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने हर्रई विकासखंड के ग्राम झिरना में जनजातीय कार्य विभाग के माध्यम से 5 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से निर्मित हायर सेकेंडरी विद्यालय भवन के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन एवं सहयोग से प्रदेश के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। नए विद्यालय भवनों और बेहतर सुविधाओं के माध्यम से आदिवासी एवं ग्रामीण अंचलों में रहने वाले विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।
विद्यार्थियों से बोले- मेहनत से हासिल करें उत्कृष्ट स्थान
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि उन्हें उपलब्ध सुविधाओं का पूरा लाभ उठाते हुए मन लगाकर और पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नियमित अध्ययन और मेहनत के बल पर वे शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान हासिल कर सकते हैं।
विधायक राजा कमलेश शाह सहित जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम को विधायक राजा कमलेश शाह सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्र में नए हायर सेकेंडरी विद्यालय भवन के निर्माण को विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए शिक्षा के क्षेत्र में इसके लाभ पर प्रकाश डाला।
लोकार्पण कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता टीकाराम चंद्रवंशी, जनपद सदस्य शिवनारायण कुडोपा, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती दीपा डेहरिया, विनोद चंद्रवंशी, जिला मंत्री शैलेन्द्र पटेल, दीपक नेमा, मंडल महामंत्री सुनील नेमा, सरपंच रहमान शाह उईके, मंडल उपाध्यक्ष पंकज धुर्वे, माधुरी परतेती, श्याम डेहरिया, रामकृपाल डेहरिया, गणेश राय सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। नए विद्यालय भवन के लोकार्पण से क्षेत्र के विद्यार्थियों और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा।
यह भी पढ़े :-खबर की दौड़ में सबसे आगे नहीं, भरोसे की दौड़ में सबसे आगे!
अरी-आष्टा मार्ग बना दलदल, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
24 साल सेना में सेवा के बाद बालाघाट लौटे देवेन्द्र कटरे, शहर ने पलक-पांवड़े बिछाकर किया स्वागत
नाम पूछते ही होती है शर्मिंदगी, अब गांव की पहचान बदलने कलेक्टर से गुहार



