छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसिवनी

कूनो उद्यान में तीन शावकों का जन्म : मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने दी बधाई

 

भोपाल यशो:- मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से चीतों में से एक मादा आशा द्वारा तीन शावको को जन्म दिया गया है । इस खबर के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए चीता परियोजना से जुड़े लोगों, वन्य जीव प्रेमियों और नागरिकों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि एक समय था जब एशिया की धरती से चीता समाप्त हो गया था। आज तीन नन्हें मुन्ने चीता शावकों ने जन्म लिया है। यह विश्व की विशेष घटना है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना की सफलता इन तीन शावकों के जन्म से स्थापित होती है। इसकी परिकल्पना प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने पारिस्थितिकी संतुलन के उद्देश्य से की थी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि यह परिकल्पना साकार होते हुए देखना रोमान्चकारी है। चीता परियोजना में सभी स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों और विशेषज्ञों ने परिश्रम से कार्य किया है। तीन शावकों का जन्म इस परियोजना की सार्थकता को बढ़ाएगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button