सन्नी,भगवानदास और शोभित पहलवान छाए रहे दंगल में
फाइनल तीनों कुश्तियों के शानदार मुकाबले
छपारा यशो:- नगर के तकिया वार्ड स्थित सुभाष ग्राउंड में 2 जनवरी को प्रति वर्ष आयोजित होने वाले दंगल में इस बार भी बाहर से आए पहलवानों ने अपने हुनर का जबरदस्त प्रदर्शन किया।
नगर के मारुति नंदन व्यायाम शाला के तत्वाधान में आयोजित इस दंगल मे आसपास के क्षेत्रीय पहलवान सहित अन्य प्रदेश जैसे उत्तर प्रदेश,हरियाणा,पंजाब सहित कई जगहों के पहलवानों ने हिस्सा लिया।
उक्त दंगल का आयोजन विगत कुछ वर्षों से शुरू हुआ हैं किंतु इसकी लोकप्रियता का आलम यह है की हर वर्ष उम्मीद से ज्यादा भीड़ दंगल देखने पहुंच रही हैं। ठंड के बावजूद भी लोगों की विशाल भीड देर रात तक चले दंगल के अंतिम फायनल तीनों कुश्तियों मुकाबले देखने के लिए डटी रही, विशाल संख्या में पहुंचे दंगल प्रेमियों से पूरा मैदान दर्शकों से भर गया और उसके बाद जिसे जहां जगह मिली वहां से कुश्ती के मुकाबले को देखा। संपूर्ण दंगल में 70 कुश्तियों पहलवानों ने लड़ी जिसमें उन्होने एक से बढ़कर एक दाव पेंच दिखाए, वही
रेफरी की भूमिका में दगंल समिति के आयोजक अन्नु मासाब सेवा निवृत शिक्षक एवं रिक्की कोष्टा ने निष्पक्ष रूप से निर्णय दिए। दंगल की शुरुआत दोपहर तीन बजे से हुई और रात 9:30 बजे तक फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ, साथ ही इस दंगल में पुरुष पहलवानों के साथ-साथ दो महिला पहलवानों ने भी अपने हुनर से लोगों को चौकाया जिनमे छिंदवाड़ा की महिला पहलवान पूर्वा और बैतूल से आभा पहलवान ने भी हिस्सा लिया, जिसमें महिला प्रतिद्वंदी पहलवान नहीं मिलने के चलते महिला पहलवान पूर्वा ने कुल दो कुश्ती लडी आभा को पटखनी दी वहीं और महिला पहलवान न होने पर अपने समान कद काठी और वजन के पुरुष पहलवान अंकुश जो जनपद क्षेत्र के भाडतेंदनी निवासी हैं उनसे लडी जिसमें मुकाबला बराबरी
में छूटा दंगल समिति की ओर से प्रोत्साहन राशि दी गई। वहीं पंजाब के पहलवान मौसम अली की कुश्ती को भी सभी दर्शकों के द्वारा सराहना की गई पूर्वा के कुश्ती खेल के लगाव को देख सभी उपस्थित जनों ने प्रशंसा की गई। इसके अलावा दंगल में नवनिर्वाचित क्षेत्रीय केवलारी विधायक रजनीश हरवंश सिंह और सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन,जयकेश सिंह ठाकुर, नवनीत सिंह ठाकुर, अभिषेक सिंह ठाकुर बिट्टू सहित बड़ी संख्या में नगर सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही दंगल के अंतिम तीन कुश्तियां मोहित पहलवान पंजाब – सन्नी बरेली,भगवान दास अयोध्या-विक्रम जबलपुर आर्मी और शोभित कानपुर-रवि हरियाणा के बीच लड़ी गई जिसमें प्रथम पुरस्कार 51हजार रु और मोटर साइकिल सन्नी पहलवान बरेली उत्तर प्रदेश वाले ने जीती, वही द्वितीय पुरस्कार भगवान दास पहलवान अयोध्या ने 31हजार रुपए और एक बाइक एवं तीसरा पुरस्कार शोभित पहलवान कानपुर ने 21हजार रुपए सहित एक बाइक अपने नाम की। ज्ञात हो की प्रथम पुरस्कार की राशि स्वर्गीय मोनु जालिम सिंह पटेल जी गोटेगांव की ओर से उनकी स्मृति स्वरूप भेंट की गई वहीं दोपहिया वाहन गनेशगंज स्थित बाइक शोरूम संचालक की ओर से दिए गए।



