खेलछिंदवाड़ाटेक्नोलॉजीदेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिविचारव्यापारसिवनीहेल्थ

आपको लाभ देने मोदी जी भेज रहे सरकार को आपके द्वार – दिनेश राय

विकसित भारत संकल्प यात्रा को दिखायी हरि झंडी

 

आपको लाभ देने मोदी जी भेज रहे सरकार को आपके द्वार - दिनेश राय - Seoni News
सिवनी यशो:- गुरुवार11 जनवरी को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने बालाघाट – सिवनी सांसद डां. ढालसिंह बिसेन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ को हरी झंडी दिखाया तथा विभिन्न कार्यक्रमों मे शामिल हुए। विधायक श्री राय ने भैरोगंज सोमवारी चौक मे सांसद एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक एवं गणमान्य जनों की गरिमामय उपस्थिति मे विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर श्री राय ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार एवं प्रदेश की भाजपा सरकार जनकल्याण की योजनाओं के माध्यम से विकास की दौड़ में पिछड़े व्यक्तियों को विकास की मुख्यधारा से जोडऩे के लिये हर संभव प्रयास कर रही है और यह सरकार भारत के हर व्यक्ति को लाभ पहुँचाने के लिये जिस पवित्र मंशा से कार्य कर रही है उससे स्पष्ट रूप से बदलाव भी दिख रहा है । श्री राय ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार लाभ देने के लिये गांव गाँव जा रही है पहले सरकार के पास सहायता के लिये आवेदन देना पड़ता था और कुछ व्यक्तियों को ही कब लाभ मिल जाता था पाता ही नहीं चलता था परंतु अब सरकार हर पात्र व्यक्ति को लाभ देने पात्र व्यक्तियों को तलाशने गाँव गाँव जा रही है । श्री राय ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से बड़ी संख्या में पात्र व्यक्ति लाभांवित हो रहे है और सरकार की किसी भी कल्याणकारी योजना से कोई पात्र व्यक्ति वंचित न रहे इसके लिये हर समाजसेवी का प्रयास रहे । श्री राय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी भारत को सशक्त और और समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिये संकल्पित है और इसलिये हर व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोडऩे के संकल्प की पूर्ति के लिये विकसित भारत संकल्प यात्रा के रूप में सरकार आपके द्वार तक जा रही है ।
श्री राय ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत टैगोर वार्ड स्थित डिस्लरी मैदान पर आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल होकर कन्या पूजन से शिविर का शुभारंभ किया तथा उपस्थितों को विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया। एवं कैलेण्डर का विमोचन किया। इसके अलावा विधायक दनेश राय मुनमुन ने ग्राम डोरली छतरपुर मे एवं बडा मिशन स्कूल मैदान पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण भलावी जी, जिला कलेक्टर क्षितिज सिंघल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों, जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए।

कंपनी गार्डन निर्माण कार्य का अवलोकन किया

आपको लाभ देने मोदी जी भेज रहे सरकार को आपके द्वार - दिनेश राय - Seoni News

इसके पश्चात विधायक दिनेश राय मुनमुन जिला कलेक्टर क्षितिज सिंघल के साथ नगर मे स्थित कंपनी गार्डन मे व्यवस्थित गार्डन निर्माण हेतु स्थल का अवलोकन किया।इसके पूर्व मे नगर के बाहुबली लाँन मे उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण सिवनी द्वारा भारत सरकार द्वारा संचालित एडिप योजना अंतर्गत अस्थिबाधित दिव्यांगंजनों को बैटरी चलित ट्राय साईकिल वितरण शिविर विधायक श्री राय के मुख्य आतिथ्य मे किया गया। कार्यक्रम मे श्री राय के करकमलों से दिव्यांगजनों को फूलमाला पहनाकर उपकरणों का किया गया। इस अवसर पर सर्वश्री संतोष अग्रवाल जी वरिष्ठ जिला भाजपा उपाध्यक्ष, घनश्याम बघेल, मुकेश चंदेल, कपिल तिवारी, रोहित पप्पी मेहरोलिया, अटल सिंह बघेल, मूलचंद तिवारी संजय भलावी, जी एस बघेल उपसंचालक सहित विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, दिव्यांगजनों एवं अभिभावकों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button