क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनी

डंपर चालक को जूतों की माला पहनायी, आरोपियों को पहुँचाया जेल

 

डंपर चालक को जूतों की माला पहनायी, आरोपियों को पहुँचाया जेल - Seoni News
सिवनी यशो:- सिवनी जिले में एक डंपर चालक को कुछ शरारती तत्वों ने चप्पलों की माला पहनायी और उसे जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया साथ ही इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया घटना की जानकारी होने पर सिवनी जिले के अरी थाना प्रभारी ने शरारती तत्व जो पेसे से ड्रायवर बताये जाते है पर अनेक धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।
जानकारी के अनुसार इस प्रकार की हरकत हिट एंड रन कानून का विरोध कर रहे ड्राइवरों ने की है। पुलिस ने माला पहनाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी जिले के अरी थाना अंतर्गत अरी के बस स्टैंड पर हिट एंड रन कानून का विरोध कर रहे ड्राइवरों ने डंपर को रोक कर उसके चालक को जूते-चप्पल की माला पहनाई दी। प्रताडि़त डंपर के चालक ने घटना की रिपोर्ट अरी थाना में दर्ज करायी एवं यह भी बताया कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शरारती ड्रायवरों की हरकत से पीडि़त चालक की रिपोर्ट के आधार पर अरी पुलिस ने इस मामले पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि चारों ड्राइवरी का काम करने वाले हैं जिन्हें अरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले इब्राहिम खान (24), अब्दुल कहार खान (40), इदरीश खान (55), इकबाल खान (28) बस स्टैंड के पास बुधवार सुबह एकत्रित होकर हिट एंड रन कानून का विरोध कर रहे थे। हड़ताल की बात करते हुए कटंगी से सिवनी की ओर आ रहे डंपर को रोक लिया और डंपर चालक इनवाती को जूते-चप्पलों की माला पहना दी। वहीं उसे नीचे उतारकर मारपीट की तथा अपने इस कृत्य का वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जानकारी लगने पर पुलिस ने चारों आरोपी ड्राइवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है कि ड्राइवर जैसे तैसे इन लोगों से निजात पाकर वहां से निकला और सीधा पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस के संज्ञान में यह मामला आते ही अरी पुलिस और थाना प्रभारी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए इन आरोपियों को धर दबोचा। 151 की कार्यवाही करते हुए एसडीएम के सामने पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया, इसमें से कुछ अपराधी किस्म के लोग हैं, जिनके ऊपर पहले से मामले दर्ज हैं। अरी पुलिस ने अप.क्र.09/2024, धारा 341,294,323,355,506,34भा. द. वि.3(1)(स्र),3(2)(1ड्ड),3(1)(द ),3(1)(ध )स्ञ्ज/स्ष् एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा है।

घटना की जानकारी लगने पर आरोपियों के विरोध में सरकार से कड़ी कार्यवाही की मांग भी की जा रही है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button