खेलछिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

सिवनी विधायक पात्र हितग्राहियों को प्रदान किये प्रमाण पत्र

सिवनी यशो:- शुक्रवार 12 जनवरी को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुये । विधायक श्री राय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सिवनी नगर के रानी दुर्गावती वार्ड स्थित शासकीय स्वामी विवेकानन्द प्राथमिक शाला मे युवा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य आतिथि के रुप मे शामिल हुए। इसके पश्चात विधायक श्री राय ग्राम जाम मे स्थित तक्षशिला उच्च.माध्य. विद्यालय के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जहां पर आप को साफा पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर फूल मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। यहाँ आयोििजत सांस्कृतिक कार्यक्रम उपरांत विधायक श्री राय के करकमलों से प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पारितोषिक वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम के पश्चात विधायक श्री राय सिवनी नगर के मठ मंदिर, गोपालगंज के बाद पी.जी.कॉलेज में निर्धारित विकसित भारत संकल्प यात्रा शामिल हुये एवं इस यात्रा के उद्देश्य और सरकार की पवित्र मंशा से उन्होंने अपने विचार रखे तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनााओं पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्रों का वितरित किये ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button