सिवनी यशो:- सोमवार 15 जनवरी को सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य मे परासिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम किया गया। सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम परासिया मे पहुंची केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनााओं को जन – जन तक पहुंचाने के लिए प्रारम्भ की गयी विकसित संकल्प यात्रा का कार्यक्रम विधायक श्री राय के मुख्य आतिथ्य मे किया गया। जहां पर आपने मां सरस्वती जी का पूजन कर कार्यक्रम आरंभ कराया। तदोपरांत विधायक श्री राय का तिलक कर फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान श्री राय द्वारा उपस्थित ग्रामीण जनों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध मे विस्तार से जानकारी दी गई।
श्री राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार देश के हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान देखना चाहती है और हर परिवार विकास की मुख्यधारा से जुड़कर देश के विकास में भागीदार हो इसके लिये केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ प्रारंभ की है और जनकल्याकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को प्राप्त हो इसके लिये निर्धारित मापदंडों के अनुरूप प्रक्रिया होती है परंतु अनेक व्यक्ति पात्र होते हुये भी प्रक्रियाओं को पूर्ण नहीं कर पाते उन सारी समस्याओं के निराकरण के लिये सरकार ने विकसित भारत संकल्प यात्रा आपके गांव तक पहुँचाने का अभियान चलाया है और इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान सभी को उनकी पात्रता अनुसार योजनाओं का लाभ देने के लिये संबंधित सक्षम अधिकारी कर्मचारी यात्रा में चल रहे है । पात्र व्यक्तियों की मदद के लिये हमारे कार्यकत्र्ता भी यथा संभव सहयोग के लिये लगे हुये । श्री राय ने कहा कि इस यात्रा के दौरान अधिकारी कर्मचारी योजनाओं के लाभ देने के साथ ही विकास से संबंधित योजनाओं की जानकारी और जागरूकता के संदेश भी दे रहे है । इस यात्रा में किसानों को फसल की पैदावार बढाने और कृषि संबंधी उपयोगी जानकारी भी दी जा रही है । स्वच्छत, स्वास्थ्य , शिक्षा आदि के संबंध में उपयोगी जानकारी भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान प्रदान की जा रही है । श्री राय ने उपस्थित ग्रामीणों से विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान पात्र व्यक्तियों से चर्चा भी की और अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी पात्र व्यक्तियों को उन से संबंधित योजनाओं का लाभ शीघ्र प्राप्त हो यह सुनिश्चित किया जाये । विधायक के साथ भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे ।





