सिवनी में सेवा संकल्प अभियान के तहत 2300 से अधिक विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता
Seoni 19 September 2026
सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत
‘मेरे सपनों का भारत–सेवा चित्र’ राष्ट्रव्यापी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 19 सितंबर को जिले के
2300 से अधिक विद्यालयों में किया गया। प्रतियोगिता का विषय
‘विकसित भारत की संकल्पना एवं 25 वर्षों में किए गए परिवर्तनकारी सेवा कार्य’ रखा गया।
[caption id="attachment_52095" align="alignleft" width="225"]

सेवा संकल्प अभियान के तहत सिवनी जिले के विद्यालयों में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत की संकल्पना को चित्रों में उकेरा।[/caption]
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के मार्गदर्शन एवं सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक गजानंद पंचेश्वर की कार्ययोजना के अनुसार जिलेभर के विद्यालयों में प्रतियोगिता को लेकर व्यापक तैयारियां की गईं। विद्यालय स्तर पर निर्धारित स्कूल संयोजकों एवं नोडल के समन्वय से आयोजित प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए
पिछले 25 वर्षों में देश में हुए सेवा एवं विकास कार्यों तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने राष्ट्र निर्माण, सेवा भावना, विकास और भारत के उज्ज्वल भविष्य को लेकर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।
विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं का अवलोकन अतिथियों, प्रभारी शिक्षकों एवं नोडल द्वारा किया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें
राष्ट्र निर्माण और सेवा भावना के प्रति निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
[caption id="attachment_52097" align="alignright" width="300"]

सेवा संकल्प अभियान के तहत सिवनी जिले के विद्यालयों में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत की संकल्पना को चित्रों में उकेरा।[/caption]
नरेश राजपूत की टीम ने किया व्यापक जनसंपर्क
कार्यक्रम के जिला प्रभारी
नरेश सिंह राजपूत ने प्रतियोगिता को जिलेभर में व्यापक और सफल बनाने के लिए अपनी पूरी टीम के साथ लगातार समन्वय किया। उन्होंने
मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों एवं विद्यालय प्रबंधन से सघन जनसंपर्क कर प्रतियोगिता के उद्देश्य, आयोजन एवं विद्यार्थियों की अधिकाधिक सहभागिता को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।
विद्यालय प्रबंधन एवं संगठन के पदाधिकारियों के साथ किए गए इस व्यापक समन्वय का सुखद परिणाम सामने आया और जिले के
2500 से अधिक विद्यालयों में एक साथ चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
21 सितंबर को विद्यालयों में लगेगी चित्र प्रदर्शनी
प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए चित्रों की
21 सितंबर को प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें अतिथियों एवं पालकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इसी अवसर पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में
प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
[caption id="attachment_52096" align="alignleft" width="169"]

सिवनी में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता[/caption]
संकुल से राज्य स्तर तक पहुंचेगी विद्यार्थियों की प्रतिभा
विद्यालय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों के चित्रों का
22 सितंबर को संकुल स्तर पर चयन किया जाएगा। इसके बाद
26 सितंबर को जिला स्तर पर चित्र प्रदर्शनी एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी आगे
2 एवं 3 अक्टूबर को राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले चरण में सहभागिता करेंगे।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले के हजारों विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ
विकसित भारत की परिकल्पना, राष्ट्र निर्माण और सेवा भावना से जुड़ने का अवसर मिल रहा है। जिले में अभियान की व्यापक सहभागिता ने विद्यालयों और विद्यार्थियों के बीच इस आयोजन को लेकर उत्साह का वातावरण निर्मित किया है।
यह भी पढ़े :-
3 हजार दीपों से जगमगाया बैनगंगा घाट, भाजपा ने मनाया “आशीर्वाद का दीया”
अतिवृष्टि-तूफान से मक्का-सब्जी की फसल प्रभावित, सर्वे शुरू; किसानों को फसल बीमा और उचित क्षतिपूर्ति दिलाने की पहल
ढेका पंचायत में सरपंच पति की कथित दखलअंदाजी पर सवाल, निर्माण कार्यों और शासकीय राशि की जांच की मांग
7,400 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी ई-स्कूटी, मेधावी छात्रों को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात
https://dprcg.gov.in/post/1789738524/%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%9C%E0%A4%B6%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%87-2600-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%97%E0%A5%82%E0%A4%82%E0%A4%9C%E0%A4%BE-%E2%80%98%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%9A%E0%A5%8D%E0%A4%9B-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%A4-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E2%80%99-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6