फिर एक बार मोदी सरकार के संकल्प के साथ भाजपा ने दीवार लेखन अभियान का किया श्रीगणेश
सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने 15 जनवरी से देश भर में दीवार लेखन अभियान शुरू किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने सोमवार नई दिल्ली से एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भोपाल में शिवाजी नगर के वार्ड क्रमांक 45, बूथ क्रमांक 159 से मध्यप्रदेश में दीवार लेखन अभियान का शुभारंभ किया। इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने जिला भाजपा कार्यालय के एवं आस पास के क्षेत्रों की दीवार में अपने हाथ से पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल फूल निशान बनाकर अभियान की शुरूवात की इसके साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष दुबे ने ”एक बार फिर से मोदी सरकारÓÓ स्लोगन लिखा। इसके पश्चात् जिले के सभी मंडलो में दीवार लेखन अभियान प्रारंभ किया गया ।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने बताया कि दीवार लेखन के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के आह्वान पर आज से “एक बार फिर से मोदी सरकार” संकल्प के साथ देश भर में दीवार लेखन का कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी अभियान के अंतर्गत सभी कार्यकर्तागण 2024 में “एक बार फिर से मोदी सरकार” संकल्प के साथ इस अभियान में सहभागी हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में भी प्रत्येक बूथ पर मुख्यमंत्री से लेकर जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण दीवार लेखन अभियान में सहभागी होकर आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में “एक बार फिर से मोदी सरकार” बनाने के संकल्प की सिद्धी के लिए जुट रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष वेद सिंह ठाकुर, प्रेम तिवारी, पूर्व नपा अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती पार्वती जंघेला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लालू राय, जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर, अजय डागोरिया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष युवाराज सिंह रांहगडाले,उत्तर मंडल अध्यक्ष संजय सोनी, दीपक कांबले, सुरेश भांगरे, राज ठाकुर, समीर अग्रवाल, गार्वे जी,अलकेश रजक सहित अन्य कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे ।





