छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिसिवनी

आज श्री राम कथा का अंतिम दिवस और होगी भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा

 

आज श्री राम कथा का अंतिम दिवस और होगी भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा - Seoni News
सिवनी यशो:- स्थानीय मोती महल लॉन डुंडा सिवनी में श्री अतुल रामायणी जी के मुखारविंद से राम कथा का आज तीसरा और अंतिम दिवस रहेगा, साथ ही साथ मोतीनाला के पास बरघाट नाका में नर्मदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा भी आज ही 12 बजे की जाएगी। श्री नर्मदेश्वर शिवलिंग की उत्साह पूर्वक शोभायात्रा श्री अतुल रामायणी जी के साथ लक्ष्मी नारायण मंदिर से मोती महल लॉन के लिए निकाली गई थी, इसके पश्चात राम कथा का शुभारंभ हुआ था। द्वितीय दिवस श्री राम कथा का वाचन श्री अतुल रामायणी जी के द्वारा किया गया तत्पश्चात आज तीसरा और अंतिम दिन श्री राम कथा का रहेगा।

आज श्री राम कथा का अंतिम दिवस और होगी भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा - Seoni News
राम कथा के द्वितीय दिवस पर सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मीना बिसेन जी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्री संतोष अग्रवाल जी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन चंदेल जी की विशेष उपस्तिथी के साथ भारी संख्या में श्रद्धालु जन मोती महल लॉन डुंडा सिवनी पहुँचे और श्री राम कथा का आनंद लिया । कथा के पश्चात भंडारा प्रसाद भी मोती महल लॉन में धर्म प्रेमियों के लिए रखा गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button