WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिविचारसिवनी

प्रमोद शर्मा ने पत्रकारिता के माध्यम से सजग प्रहरी की भूमिका निभाई

प्रेस क्लब सिवनी ने पत्रकार स्वर्गीय प्रमोद शर्मा को श्रद्धांजली का सामूहिक आयोजन किया

 


सिवनी यशो :- पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है जो समाज के वंचित वर्ग को उनका हक दिलाने के लिये अपनी कलम के माध्यम से जिम्मेदारों तक वंचित वर्ग की आवाज बनकर पहुँचता है । दिवंगत शर्मा ने भी लंबे समय तक वंचित वर्ग की आवाज को जिम्मेदारों तक पहुँचाया उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता उक्ताशय के विचार पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह ने प्रेस क्लाब के द्वारा आयोजित दिवंगत पत्रकार प्रमोद शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुये व्यक्त किये । प्रेस क्लाब द्वारा होटल वृंदावन में दैनिक दलसागर के प्रधान संपादक स्वर्गीय प्रमोद शर्मा को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया था इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने कहा कि स्वर्गीय शर्मा मूर्तधन्य पत्रकार थे वे समाज की भलाई के लिये काम करते रहे विकृतियों के विरूद्ध उनके पत्र ने हमेशा आवाज बुलंद की । भाजपा के वरिष्ठ नेता वेद सिंह ठाकुर ने कहा कि राजनैतिक प्रशासनिक क्षेत्र में गलतियों पर उन्होंने समाज को जागृत करने का काम किया । भाजपा नेता सुजीत जैन ने कहा कि प्रमोद शर्मा ने लंबे समय तक पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुये समाज सेवा का कार्य किया । सिवनी नगर के प्रथम नगर नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान ने स्वर्गीय शर्मा की पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र में किये गये कार्यो के लिये याद किया । कांग्रेस के जिला प्रवक्ता राजिक खान ने भी स्वगीय शर्मा की पत्रकारिता को निष्पक्ष बताते हुये कहा कि उन्हें हर बात को कहने का सलीका आता था ।
श्रद्धांजली के आयोजित कार्यक्रम में प्रेस क्लाब के साथ श्रमजीवी पत्रकार संघ, एडिटर कौंशिल, श्रमजीवी पत्रकार परिषद के पत्रकारों सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे ।


प्रेस क्लब सिवनी के अध्यक्ष अयोध्या विश्वकर्मा ने दिवंगत प्रमोद शर्मा के अनुज प्रदीप शर्मा शोक संवेदना स्मरण पत्र सौंपा । जिसमें लिखा गया है कि स्वर्गीय प्रमोद शर्मा एक प्रखर पत्रकार जिन्होंने अपना पूरा जीवन पत्रकारिता को समर्पित कर दिया। आपका यूं चले जाना हमारे लिए दुखद है। आपने चार दशकों तक पत्रकारिता से समाज को नई दिशा देने का प्रयास किया। 24 साल से आपने दैनिक समाचार पत्र दलसागर प्रकाशित करते हुए यह प्रमाणित भी किया की यदि आपके भीतर जोश और जुनून है तो आप विषम परिस्थिति में भी अखबार को जीवित रख अखबार के जरिए सामाजिक सरोकार की पत्रकारिता की जा सकती है। पत्रकारिता का यह सूरज 22 जनवरी को अस्त हो गया । चूंकि प्रमोद शर्मा प्रखर अपने गुरु स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज के अत्यंत प्रिय शिष्य थे। उन्हे अपने गुरु का ऐसा आशीर्वाद मिला की जिस दिन प्रमोद शर्मा प्रखर का निधन हुआ उस दिन पूरा विश्व भगवान राम के रंग में रंगा हुआ था। आपका यूं चले जाना आपके परिवार को शून्यता दे गया। परिवार की इस कमी की भरपाई पूर्ण कर पाना असम्भव है। ईश्वर से प्रार्थना है की स्वर्गीय श्री प्रमोद शर्मा जी की पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके द्वारा प्रकाशित दैनिक दलसागर बिना रुके बिना झुके यूं ही चलता रहे जैसा स्वर्गीय प्रमोद शर्मा प्रखर ने चलाया था।
यह शोक सभा प्रेस क्लब द्वारा नगर के बारापत्थर स्थित वृन्दावन गार्डन में आयोजित की गई जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे,वेदसिंह ठाकुर,ज्ञानचंद सनोडिया,राजेश त्रिवेदी,सुजीत जैन,अजय डागोरिया नगरपालिका अध्यक्ष शफीक खान सभापति राजिक अकील चंदन खताबिया केवलारी के पूर्व विधायक राकेष पाल ने श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा पत्रकारो में प्रेस क्लब सिवनी के अध्यक्ष आयोध्या विश्वकर्मा,मनोज मर्दन त्रिवेदी, शरद दुबे, समीम खान,महेद्र सनोडिया,पिन्टु तरवरे, राजेश नामदेव,गोपाल चैरसिया,प्रदीप धोगडी,अखिलेष ठाकुर,राजकुमार ठाकुर,विनोद दुबे,वाहिद खान,राजकिषोर यादव,राकेश नागफासे,सतीष शर्मा,प्रथ्वी जगने,अभिनव जैन,ष्याम सोनी,संजू क्रिडिया,संतोश नामदेव,विवेक डहेरिया,अजय ठाकरे सूर्यप्रकाष विष्वकर्मा,रूपेष कोहरू,नरेन्द्र सोनी,संदीप ठाकुर,अप्पू,दिनेष ठाकुर,विवेक डहेरिया,विनोद सोनी,रवि,सतीश मिश्रा सनोडिया के अलावा मातृशक्ति संगठन की माताओ बहनो ने भी मौन धारण कर श्रद्धांजली अर्पित की

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!