मध्यप्रदेशसिवनी

फोटोग्राफरों को ट्रेनिंग वर्कशॉप में मिली आधुनिक तकनीकों की अहम जानकारी

सिवनी जिला फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन और निकान कंपनी द्वारा आयोजित हुआ ज्ञानवर्धक प्रशिक्षण कार्यक्रम

सिवनी फोटोग्राफर ट्रेनिंग वर्कशॉप – फोटोग्राफरों को मिली आधुनिक कैमरा तकनीकों की ट्रेनिंग

Seoni 07 June 2026
सिवनी यशो:- जिला फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा खैरा पलारी में निकान कंपनी के सहयोग से एक भव्य एवं ज्ञानवर्धक ट्रेनिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर के फोटोग्राफर्स एवं वीडियोग्राफर्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।

वर्कशॉप में निकान कंपनी के अनुभवी मेंटर द्वारा फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम बदलावों, आधुनिक कैमरा तकनीकों तथा एडवांस फीचर्स की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को कैमरा सेटिंग्स, ऑटोफोकस सिस्टम, वीडियो रिकॉर्डिंग तकनीक, कलर मैनेजमेंट, लो-लाइट फोटोग्राफी एवं कंटेंट क्रिएशन जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश चांदवानी ने बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में फोटोग्राफी व्यवसाय को अपडेट रखना अत्यंत आवश्यक है। वर्कशॉप के माध्यम से प्रतिभागियों को ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने एवं अपने कार्य की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला।

कार्यक्रम के दौरान कंपनी द्वारा लाई गई मॉडल की लाइव फोटोग्राफी कर प्रतिभागियों को प्रैक्टिकल अनुभव भी कराया गया, जिससे उन्हें नई तकनीकों को समझने और अपने कार्य में लागू करने का अवसर मिला। प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक बताया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश चांदवानी, सचिव शैलेश गौर, सहसचिव रवि सनोडिया, उपाध्यक्ष अनुराग सोनी एवं संजय श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष गगन कुल्हाडे, तकनीकी सलाहकार जितेंद्र यादव, अनुशासन प्रभारी संजय सूर्यवंशी, मोंटू ठाकुर, कार्यक्रम संयोजक पराग ठाकुर तथा संरक्षक मंडल के सदस्य अबरार अली, अशोक सोनी, सुनील सोनी एवं प्रमोद सोनी सहित निकान कंपनी के मेंटर एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अंत में फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

https://erickimphotography.com/blog/how-to-make-a-living-teaching-photography-workshops/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button