छिंदवाड़ा यशो:- चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने मंगलवार को छिंदवाड़ा पहुंचे भाजपा के क्लस्टर प्रभारी और शहरी विकास मंत्री तथा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने से संंबंधित चर्चा की और उन्होंने संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारियों से अलग अलग चर्चा करते हुये स्पष्ट किया कि छिंदवाड़ा सीट पर भाजपा की जीत के लिये कार्यकत्र्ता पूरी ऊर्जा के साथ जुटे हुये है । श्री विजयवर्गीय ने छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान पत्रकारों से भी चर्चा की ।
श्री विजयवर्गीय के इस प्रवास के दौरान राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार, पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया, छिंदवाड़ा लोकसभा के प्रभारी एवं पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, छिंदवाड़ा जिला भाजपा के अध्यक्ष विवेकबंटी साहू सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।





