
सिवनी यशो:-सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरवगंज सिवनी में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन कक्षा 12वीं के भैया बहनों के लिए किया गया द्य उपरोक्त आयोजन में सिवनी नगर के वरिष्ठ शिक्षाविद एवं विवेकानंद बाल कल्याण समिति के वरिष्ठ सदस्यश्री प्रवीण जी मिश्रा ने भैया बहनों को विभिन्न क्षेत्र में किस प्रकार करियर बनाया जा सकता है इसका सफल मार्गदर्शन दिया द्य उन्होंने बताया कि लक्ष्य निर्धारित करके कार्य करने पर सफलता प्राप्त होती है द्य अपने कार्य को जिस भी क्षेत्र में करें पूर्ण लगन एवं निष्ठा से करने पर परिवार समाज एवं राष्ट्र के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं द्य उन्होंने भैया बहनों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि विज्ञान का विद्यार्थी जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकता है द्यकैरियर गाइडेंस के इस कार्यक्रम में विद्यालय के कोषाध्यक्ष मनोज मर्दन त्रिवेदी ,प्राचार्य ओम प्रकाश यादव ,व्याख्याता प्रकाश गुप्ता ,कृष्ण मुरारी दुबे, भी उपस्थित रहे । भैया बहनों ने प्रेरक मार्गदर्शन के लिए प्रवीण जी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापन किया और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की शपथ ली



