सिवनी यशो:- आज पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की 79 वीं जयंती पर माधवराव सिंधिया चौक में जयंती का कार्यक्रम भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं सिंधिया समर्थक प्रदीप राय द्वारा आयोजित किया गया है । श्री राय ने बताया कि श्रद्धेय सिंधिया जी को सिंधिया चौक में प्रात: 11 बजे श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया जायेगा । 10 मार्च, 1945 को मुंबई में पैदा हुए माधवराव साल 1961 में पिता जीवाजीराव सिंधिया की मृत्यु के बाद ग्वालियर के महाराज बने थे। जनसंघ से अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले बड़े महाराज लगातार 9 बार लोकसभा का चुनाव जीते और केंद्र में रेल, नागरिक विमानन, पर्यटन तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। करीब चार दशक के राजनीतिक करियर में उन्होंने देश को अनेक विकास की सौगाते दी और अपने समय के कद्दावर नेता रहे है ।
आज उनकी जयंती पर सिंधिया समर्थक उन्हें बड़ी श्रद्धा के साथ याद करते है । सिंधिया चौक में आयोजित जयंती के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिती की अपील प्रदीप राय की गयी है ।



