WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाटेक्नोलॉजीदेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसिवनीहेल्थ

मातृशक्ति का हुनर अब परिवार की आर्थिक ताकत बन रहा है – प्रहलाद पटेल

धारना एवं पौनार में हितग्राही संवाद में पंचायत एवं ग्रामीण मंत्री ने मातृशक्ति के सार्थक प्रयासों को सराहा

 

 

सिवनी यशो :- मातृशक्ति में बहुत कौशल है परंतु इसे व्यापारिक स्वरूप देकर उनकी प्रतिभा को परिवार की आर्थिक संपन्नता में बदलने का अवसर भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार ने दिया है जिससे पूरे देश में व्यापक बदलाव का दिखाई दे रहा है । मातृशक्ति ने स्वसहायता समूहों के माध्यम आत्मनिर्भरता की ओर अपने सार्थक प्रयास किये है । गुलामी के दौर में महिलाओं को पर्दे के पीछे ढकेल दिया गया था जिन्हें भाजपा की सरकार ने अवसर प्रदान कर उनके हुनर के माध्यम से परिवारों को खुशहाल बनाने का काम किया और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब बैंको में जनधन खाते खुलवाने प्रारंभ किये तो विरोधी मजाक उड़ा रहे थे कि उनके खाते में पैसे आयेंगे कहा से परंतु आज उन्हीं महिलाओं के खाते में सरकारी योजनाओं और उनके द्वारा किये जा रहे उद्यम से बड़ी धन राशि जमा हो रही है । देश में तेजी से हो रहे बदलाव में मातृशक्ति शामिल होकर बराबरी का योगदान देने के लिये पूरी क्षमता से जुट रही है जो सुखद भविष्य का संकेत है । इस आशय की बात मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने धारना में आयोजित हितग्राही संवाद कार्यक्रम में कही ।


श्री पटेल ने कहा कि हमारी संस्कृति में नारी का सर्वोच्च स्थान है दिया गया है गौरवशाली भारत के निर्माण में महिलाओं की सहभागिता तेजी से बढ़ रही है महिलाओं के पास में जो हुनर था वह परिवार तक सीमित कर दिया गया था परंतु उन्हें अवसर देकर सरकार ने परिवार की समृद्धि का रास्त प्रशस्त कर दिया है । सरकार ने जो जनधन के खाते खुलवाये थे उसके माध्यम से वृद्धाओं, दिव्यांगो, जनकल्याण से जुड़े व्यक्तियों को बिना बिचौलिओं के सीधा लाभ तो प्राप्त हो ही रहा है बैंक से लेनदेन करते हुये महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और हुनर से परिवारों को समृद्धि देने के साथ अनेक महिला समूह उल्लेखनीय उत्पाद निर्माण कर रहे है । श्री पटेल ने कहा कि देश में तेजी से हो रहे बदलाव में मातृशक्ति की भागीदारी कम नहीं है वे पुरूषो के साथ कंधे से कधा मिलाकर अपना योगदान दे रही है । कैबिनेट मंत्री श्री पटेल गुरूवार को बालाघाट लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर थे और उन्होंने प्रवास का शुभारंभ आष्टा काली मंदिर में दर्शन के साथ प्रारंभ किया था और बालाघाट जिले में अनेक कार्यक्रमों के पश्चात धारना पौनार तथा बरघाट में कार्यक्रम में शामिल हुये बरघाट में देर रात्रि तक कार्यक्रम चलते रहा ।

डाँ. भारती ने कहा विकास की यात्रा अनवरत चलेगी

कार्यक्रम उपस्थित बालाघाट लोकसभा से भाजपा की प्रत्याशी डाँ. भारती पारधी ने कहा कि भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है आप सभी मुझे विजयी बनाकर मोदी सरकार को मजबूत करें भाजपा के विकास की यात्रा अनवरत चलते रहेगी और मै विश्वास दिलाती हूँ कि विकास और जनता की समस्याओं के निराकरण में पूरी क्षमता से कार्य करूंगी ।

हमारे समूह की बहिने आर्थिक रूप से सक्षम बनी – श्रीमती बोपचे

 

धारना एवं पौनार में महिला हितग्राहियों ने समूहों की सफलता के लिये देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा की कल्याणकारी सरकार की तारीफ की और बताया कि उनके महिला समूह का कारोबार कुछ ही वर्षो में लाखों में पहुँच गया है उनके समूह की महिलाएँ अनेक तरह के रोजगार करते हुये परिवार को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है । धारना में स्वसहायता समूह की श्रीमती बोपचे ने बताया कि उनके समूह ने कुछ समय में इतना विस्तार किया है कि अब समूह की बहने लाखों का लेनदेन कर रही है, ये वही महिलाएँ है जो स्वयं के खर्चे के लिये पति पर आश्रित रहती थी और जिसके कारण परिवार में विवाद भी होते थे परंतु वे महिलाएँ अब परिवार को आर्थिक मदद करने में सक्षम बन गयी है ।

धारना एवं पौनार में आयोजित हितग्राही संवाद कार्यक्रम सांसद डाँ.ढालसिंह बिसेन, बालाघाट लोकसभा प्रत्याशी डाँ. भारती पारधी भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, महिला नेत्री श्रीमती लता ऐलकर, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले,भाजपा नेता नरेन्द्र टांक, सुदामा गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, बरघाट विधानसभा प्रभारी डां. अभिजीत चौहान, धारना मंडल अध्यक्ष विजय रांहगडाले, सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकत्र्ता तथा हितग्राही स्वसहायता समूह उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!