छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन आज

सिवनी यशो:- रजवाड़ा लॉन में नेत्र रोगियों का परीक्षण तथा मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु विशाल नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन 21 मार्च को किया जा रहा है.
नगर की सेवाभावी संस्थाऐ सक्षम भारत और श्री रामदल समिति के माध्यम से देवाजी नेत्रालय जबलपुर के अनुभवी चिकित्सको द्वारा रजवाड़ा लॉन में नेत्र रोगियों का परीक्षण तथा मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु 21 मार्च को नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमे मरीज को प्राथमिक जांच के उपरांत संस्था के विशेष वाहन द्वारा जबलपुर ले जाया जाएगा और मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद अगले दिन पुन: वाहन से सिवनी तक लाकर छोड़ा जाएगा यह प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है, मोतियबिन्द से पीडि़त हर कोई भी मरीज इस शिविर का लाभ उठा सकता है।
नागरिकों से निवेदन है कि अपने परिजनों, अपने आस-पास के नेत्र रोग से पीडि़त रोगी को गुरुवार 21 मार्च को इस शिविर में सुबह 10 बजे से 04 बजे के मध्य रजवाड़ा लान में जरूर लाये, और इस शिविर की जानकारी अन्य लोगो को दीजिये जिससे ज्यादा से ज्यादा नेत्र रोगियों को लाभ मिल सके।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button