छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनी

ओला प्रभावित क्षेत्रों का केवलारी विधायक ने किया दौरा

सिवनी यशो:- बुधवार 20 मार्च को केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ओला प्रभावित ग्रामो का दौरा किया।
दौरा कार्यक्रम के दौरान छपारा ब्लॉक एवं कान्हीवाड़ा ब्लॉक के विभिन्न ग्राम खुर्शीपार, देवरी, सरंडिया, कड़वी, गोरखपुर, अंजनिया, चंडी,बिहिरिया ,प्रतापगढ़, सिमरिया, बंजर,जूनापानी, कान्हीवाड़ा, मलाजपुर, छतरपुर, जोरावारी, पिंडरई, कटिया, रमपुरी, कामता, उमारिया, चुटका, सेलुआ, अलीनगर ,जावना का दौरा किया। व दौरा कार्यक्रम में किसानों के साथ साथ खेत पहुंचकर बारिश और बर्फबारी से किसानों की क्षति ग्रस्त फसलों का जायजा लिया व पीडि़त किसानों को ढांढस बंधाया। व विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह जी द्वारा संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर किसानों की फसल की क्षतिपूर्ति हेतु सर्वे कर उचित मुआवजा दिलाये जाने हेतु निर्देशित किया व संबंधितो को आवश्यक कार्यवाही किये जाने की अपील की।
दौरा कार्यक्रम में साथ ही जिला कांग्रेस पदाधिकारी गण,ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी गण, वरिष्ठ कांग्रेस जन,युथ कांग्रेस, एन;एस;यू;आई आई,टी,सेल, युवा बिग्रेड मंडलम,सेक्?टर,बूूूथ कांग्रेस पदाधिकारी गण, समेत समस्त जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी मौके पर मौजूद रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button