WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

बुजुर्ग अम्मा के पहुँचकर मुनमुन ने जाना हाल

 

आमजनों की समृद्धि, खुशहाली के लिए पूरी शक्ति लगा दिया – मुनमुन

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जनसंपर्क कर भाजपा शक्ति केन्द्रों की लिया बैठक

बुजुर्ग अम्मा के पहुँचकर मुनमुन ने जाना हाल - Seoni News

सिवनी यशो : – शुक्रवार, दिनांक 12 अप्रैल को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने लोकसभा चुनाव अभियान के तहत विधानसभ क्षेत्र में सघन जनसंपर्क कर शक्तिकेन्द्रों की बैठक ली। श्री राय ने अपने जनसंपर्क की शुरूआत प्रात: 10:30 बजे विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बलारपुर, जाम, हथनापुर, जैतपुर, फुलारा, चांवडी, कटंगी, गोपालगंज, डोरली छतरपुर, उडेपानी एवं बींझावाडा आदि ग्रामों का दौरा कर जनसंपर्क एवं भाजपा शक्ति केन्द्रों की बैठक ली गयी, जहां पर आपका पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। इसके साथ ही विधायक श्री राय ग्राम राहीवाडा से थांवरी के बीच किये जा रहे नहर निर्माण अंतर्गत पुलिया के कार्य का निरीक्षण किया तथा ग्राम जाम के सिद्ध हनुमान मंदिर मे हनुमान जी के दर्शन व पूजन के पश्चात ग्राम फुलारा मे सभी के साथ पेड़ की छांव के नीचे बैठकर भोजन ग्रहण किया।

 

बुजुर्ग अम्मा के पहुँचकर मुनमुन ने जाना हाल - Seoni News
बैठक के दौरान विधायक श्री राय ने भाजपा मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह यह समय पिछले लंबे समय से आप सभी के द्वारा किये गये बूथ स्तर के कार्यो को परिणाम देने का है और आपकी मेहनता से विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ में बड़ी जीत सुनिश्चित करना है। भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य प्रत्येक कार्यकर्ता को लोकसभा चुनाव मे प्रत्याशी श्रीमती भारती पारधी जी को अधिक से अधिक मत दिलाने के लिए क्षमता पूर्वक मेहनत करनी होगी। पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पांच वर्षीय कार्यकाल मे कठिन परिश्रम किया। हमारे नेतृत्व ने आमजनों की समृद्धि, खुशहाली के लिए पूरी शक्ति लगा दिया। जिसका परिणाम देश के कोने-कोने मे मोदी है तो मुमकिन है की आवाज सुनाई दे रही है।विधायक श्री राय ने आगे कहा कि जनमानस मे भारतीय जनता पार्टी के प्रति उत्साह का वातावरण है। आवश्यकता इस बात की है कि मतदाता बंधुओं को बूथों तक ले जाकर मतदान करायें। साथ ही इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि विरोधी मतदाताओं को भ्रमित न कर पाऐं। निश्चित रूप से हम सभी की यह मेहनत भाजपा की ऐतिहासिक जीत मे सहायक सिद्ध होगी।
विधायक श्री राय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश मे प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्की छतें, आयुष्मान योजना से करोड़ों लोगों को मुफ्त ईलाज की व्यवस्था, किसान बंधुओं को किसान सम्मान निधि जैसी अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं सहित अनेकों विकास कार्य किये है। जिसका हर वर्ग को लाभ अवश्य मिला है। कोई भी वर्ग भाजपा की जनहितैषी योजनाओं से अछूता नही रहा। हम सभी को आमजनों विशेष कर युवाओं के बीच पहुंचकर भाजपा सरकार के द्वारा किये गये कार्यो को रख मोदी जी इस बार के 400 पार के लक्ष्य को पूर्ण करने फिर इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना है।
विधायक श्री राय के साथ इस जनसंपर्क अभियान में सर्वश्री युवराज सिंह राहंगडाले जिलाध्यक्ष भाजयुमो, श्याम मिलन पांडे , सुमित राय मंडल अध्यक्ष बंडोल, दिलीप सनोडिया मंडल अध्यक्ष मुंगवानी, अनिल बघेल मंडल अध्यक्ष लखनवाड़ा, रामजी चंद्रवंशी मंडल अध्यक्ष करकोटी, अमित पांडे भाजयुमो विधानसभा प्रभारी, नितेंद्र गुड्डू बघेल पूर्व मंडल अध्यक्ष, सुरेश सनोडिया, राम वर्मा, नितिन निक्की साहू मंडल अध्यक्ष भाजयुमो बंडोल, श्रीकांत बघेल मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा मुंगवानी, मनीष बघेल, निरंजन मिश्रा, बसंत बघेल, जस्सू बघेल, विनय बघेल, योगेन्द्र जैन महामंत्री, कृष्णा पटेल, जयदीप ठाकुर मंडल प्रभारी, तुलेश डहरवाल, श्रीमती रुकमणी सनोडिया, लोकपाल बघेल, रवि बघेल, राकेश बघेल, राजू राय सरपंच, धर्मेंद्र बरमैया, राजकुमार धुर्वे, रामकुमार यादव सरपंच, अशोक पांडे, शैलेश साहू , सेवत पटेल, डा राजेन्द्र राय, महेश जंघेला, सोनू साहू सरपंच, पप्पू राय, लक्ष्मी चंद्रवंशी,सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकत्र्ता एवं आमजन उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!