सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश की 06 लोकसभा सीटों के लिये मतदान हो रहा है । सभी स्थानों पर शांति पूर्ण मतदान होने की सूचना के बीच छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकत्र्ताओं के बीच जमकर विवाद और उसके पश्चात मारपीट होने की जानकारी प्राप्त हो रही है । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा चुनाव के अंतर्गत प्रथम चरण में 6 लोकसभा क्षेत्रों में 13 जिलों के सभी 13,588 मतदान केंद्रों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है. दोपहर 3 बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान हुआ है. इसमें सबसे ज्यादा मतदान बालाघाट में हुआ है ।
जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा में वार्ड नंबर 25 में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प देखने को मिली। कुछ कार्यकर्ताओं को हल्की चोट भी आई। बता दें कि मतदान के दौरान ये विवाद हुआ। वहीं, अब इस पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यहाँ बता दें कि छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सीएम कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ दूसरी बार चुनाव लड़ रहे है वहीं भाजपा ने विवेक बंटी साहू को प्रत्याशी बनाया है । छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर कमलनाथ का कब्जा रहा है ।



