Tue, 24 Nov 2026 | 12:40:18 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन कलेक्टर का सख्त रुख, देरी से पहुंचे दो अधिकारियों पर 500-500 रुपए का जुर्माना अधूरे काम के बीच कैसे हो गया जल जीवन मिशन का हैंडओवर? उठे गंभीर सवाल प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन मंडला की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन, यशवंत डिके बने कार्यकारी अध्यक्ष संविधान बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर धनौरा में कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन कलेक्टर का सख्त रुख, देरी से पहुंचे दो अधिकारियों पर 500-500 रुपए का जुर्माना अधूरे काम के बीच कैसे हो गया जल जीवन मिशन का हैंडओवर? उठे गंभीर सवाल प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन मंडला की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन, यशवंत डिके बने कार्यकारी अध्यक्ष संविधान बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर धनौरा में कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित

फिल्मी मंचों से नहीं, सुशासन से आता है निवेश; आंकड़ों से नहीं, अवसरों से तय होती है युवाओं की तस्वीर: शेषराव यादव

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 22, 2026 10:30 pm / Post views : 99

फिल्मी मंचों से नहीं, सुशासन से आता है निवेश; आंकड़ों से नहीं, अवसरों से तय होती है युवाओं की तस्वीर: शेषराव यादव
शेयर करें:

कमलनाथ के बयान पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव का पलटवार, रोजगार के मुद्दे पर दिया जवाब

Chhindwara 22 July 2026 छिंदवाड़ा यशो:- भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने प्रदेश में स्नातक बेरोजगारों की संख्या को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि चिंता व्यक्त करना आसान है, लेकिन समाधान देना ही सुशासन की पहचान है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है, जबकि कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है।

शेषराव यादव ने कहा कि कमलनाथ को अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल का भी मूल्यांकन करना चाहिए। यदि उनके शासनकाल में उद्योग, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में प्रभावी एवं स्थायी कार्य हुए होते, तो आज इस प्रकार के आरोप लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

उन्होंने कहा कि रोजगार कार्यालय में पंजीकृत युवाओं की संख्या को प्रदेश की वास्तविक बेरोजगारी का अंतिम पैमाना मानना तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है। रोजगार कार्यालय में पंजीयन केवल नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं का प्रशासनिक रिकॉर्ड होता है। कई मामलों में रोजगार मिलने के बाद भी युवा अपना पंजीयन निरस्त नहीं कराते या अपनी जानकारी अपडेट नहीं करते, जिससे उनके नाम सूची में बने रहते हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि केवल पंजीयन संख्या के आधार पर बेरोजगारी बढ़ने का निष्कर्ष निकालना भ्रामक है। वास्तविक स्थिति का आकलन रोजगार सृजन, स्वरोजगार, कौशल विकास तथा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों सहित कई अन्य मानकों के आधार पर किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए विभिन्न योजनाओं एवं निवेश आधारित विकास मॉडल पर काम कर रही है।

यह भी पढ़े :-
JEE से NEET और फिर IISER तक… अमृता सिंह की सफलता का तिहरा धमाका बरघाट में जनपद अध्यक्ष-CEO विवाद: वायरल VIDEO से महिला सम्मान और लोकतंत्र पर उठे बड़े सवाल किसानों के लिए बड़ी खबर: ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना में 28 जुलाई तक करें आवेदन, आधुनिक मशीनों पर मिलेगा अनुदान मध्यप्रदेश विधानसभा में UCC विधेयक पारित, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- समान अधिकार और न्याय की दिशा में बड़ा कदम https://mplocalelection.mp.gov.in/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें