बालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मतदान को पर्व मानती है – पूर्व पार्षद श्रीमती डागोरिया

सिवनी यशो:- लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिये मतदान आज 19 अप्रैल शुक्रवार को सुबह 7 बजे से प्रारंभ हुआ मतदान केन्द्रो पर मतदाताओं में मतदान को लेकर भारी उत्साह बना हुआ था । गुरूद्धारा के सामने वाले स्कूल में बने मतदान केन्द्रो में मतदाता अपने परिवार सहित पहुँचकर मतदान करते हुये दिखे । मतदान करने पहुँचे मतदाताओं से चर्चा की गयी तो एक परिवार ने बताया कि उनकी माता जी टैगोर वार्ड से पार्षद भी रही है मतदान को लेकर बेहद सख्त रहती है और परिवार के सभी सदस्यों के लिये यह निर्देश रहता है कि सुबह स्नान कर एक साथ पहले सभी मतदान केन्द्र पहुँचेंगे और मतदान करेंगे उसके पश्चात घर में रसोई का कार्य प्रारंभ होगा । मतदान का दिन डागोरिया परिवार के लिये बहुत खास होता है चाह विधानसभा का चुनाव हो या लोकसभा या फिर नगरपालिका का । डागोरिया परिवार की मुखिया पूर्व पार्षद श्रीमती लीलावती डागोरिया अपने पुत्र एवं पुत्रवधुओं के साथ हमेशा एक साथ मतदान के लिये जाती है और यह परंपरा उनके परिवार में प्रारंभ से चल रही है । मतदान को वे एक पर्व के रूप में मानती है । आज भी संपन्न मतदान में श्रीमती डागोरिया अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुँची इस अवसर पर उनके पुत्र भाजपा के जिला महामंत्री अजय डागोरिया एवं परिवार के अन्य सदस्य साथ थे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button