खेलमध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

छपारा में नि:शुल्क ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 25 अप्रैल से प्रारंभ

      छपारा यशो:- संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देश अनुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय के साथ-साथ समस्त विकासखंड मुख्यालय में भी किया जाना है। विगत दिवस जिला कलेक्टर क्षितिज सिंघल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार इस वर्ष ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 25 अप्रैल से 25 मई तक 30 दिवसीय निशुल्क आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में छपारा में आयोजित होने वाले निशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर की विस्तृत जानकारी देते हुए विकासखंड छपारा शिविर के प्रभारी युवा समन्वयक ओम कुमार शिवे ने बताया कि जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में 5 वर्ष से लेकर 18 वर्ष आयु वर्ग के बालक,बालिका खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
छपारा में आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में दो खेल कराते एवं फुटबॉल आयोजित किया जाएगा जो नगर के तकिया वार्ड स्थित सुभाष ग्राउंड में प्रात: 6:00 बजे से 7:30 बजे तक एवं शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक कुशल प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा प्रशिक्षण की जानकारी प्राप्त करने हेतु विकासखंड युवा समन्वयक ओम कुमार शिवे मो. नं. 70 67661161,फुटवाल प्रशिक्षक एनोस बाबा दास मो.नं. – 7509282994, एवम कराते प्रशिक्षक गीतेश प्रजापति मो. नं. – 7697224213 से संपर्क कर सकते हैं। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी संबंधित खेल के प्रशिक्षकों से निशुल्क पंजीयन फॉर्म प्राप्त कर प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं प्रशिक्षण शिविर से संबंधित अन्य जानकारी के लिए दिए गए नंबर से बच्चे संपर्क कर सकते हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button