हनुमान जयंती पर हनुमान धर्म ध्वज रथ यात्रा का हुआ आयोजन

सिवनी यशो:- हनुमान भक्त मंडल द्वारा हनुमान जयंती के अवसर पर सिवनी नगर के प्रतिष्ठित मठ मंदिर से हनुमान धर्म ध्वज रथ यात्रा का निकाली गयी । मठ मंदिर प्रांगण में हनुमान भक्तों ने शिवमंदिर में पूजन अर्चन कर हनुमान चालीस का सामूहिक पाठ किया तथा धर्म ध्वज का पूजन आराधना कर रथ छिंदवाड़ा चौक जी एन रोड, नगरपालिका चौक होते हुये नेहरू रोड से श्रीराम मंदिर पहुँची । धर्म ध्वज रथ यात्रा ने नगर के मार्गो से होते हुये यात्रा निकाली इस दौरान सभी मंदिरों एवं व्यायामशालाओं को धर्म ध्वज भेंट की । धर्म ध्वज रथ में हनुमान जी की प्रतिमा विराजित की गयी थी । गगन भेदी नारो के साथ प्रारंभ यात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ । धर्म ध्वज रथ यात्रा के शुक्रवारी श्रीराम मंदिर पहुँचने पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और समस्त भक्त गणों ने महाआरती की इसके पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया ।




