मध्यप्रदेशसिवनी
35 प्रतिशत से कम वाले विद्यालयों को कारण बताओं सूचना पत्र के संबध में
सिवनी यशो:- माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र.भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी परीक्षा वर्ष 2024 का परीक्षा परिणाम दिनांक 24.04.2024 को घोषित किये गये परीक्षा परिणाम को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी एस.एस.कुमरे ने जिन स्कूलों का परीक्षा परिणाम 35 प्रतिशत से कम आया है, उन विद्यालयों के प्राचार्यो को नोटिस जारी किये है और कहा कि पूरी परीक्षा परिणाम बेहतर लाने के लिये आपके द्वारा कोई सार्थक प्रयास नहीं किये गये है । जिसके कारण परीक्षा परिणाम में गिरावट आई है। ऐसे प्राचार्यो को कारण बताओं सूचना पत्र जारी कर जवाब मांगा गया है और कहा है कि जवाब समाधानकारक नही पायें जाने पर नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित करते हुये मई 2024 का वेतन रोक दिया जावेगा।



