मध्यप्रदेशदेश विदेशराजनीति

कुकरू में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुनी ‘मन की बात’, स्व-सहायता समूहों से किया संवाद

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मरण पखवाड़े के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में हुए शामिल, बैतूल को पर्यटन विकास की कई सौगातें

कुकरू में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुनी मन की बात, बैतूल को दी पर्यटन विकास की सौगात

Bhopal 28 June 2026
भोपाल/बैतूल यशो:-  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को बैतूल जिले के कुकरू स्थित बूथ क्रमांक-318 पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया।

इसके बाद जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘स्मरण पखवाड़ा’ कार्यक्रम के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं और स्थानीय नागरिकों से संवाद किया।

बैतूल के कुकरू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
बैतूल के कुकरू में आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों के साथ शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान के कारण जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाने का ऐतिहासिक निर्णय संभव हुआ।

उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित किया तथा उनके विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित सिवनी दौरे की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का किया निरीक्षण

पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता की सराहना

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में राजगढ़ जिले के ब्यावरा की महिलाओं के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं ने प्लास्टिक कचरे का पुनर्चक्रण कर पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

उन्होंने लोगों से आगामी गणेशोत्सव पर मिट्टी से बनी प्रतिमाओं का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील भी की।

बैतूल के कुकरू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
बैतूल के कुकरू में आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों के साथ शामिल हुए।

भाजपा राष्ट्र प्रथम की विचारधारा को पहुंचाएगी घर-घर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़े :- ई-विकास प्रणाली से किसानों को समय पर मिल रहा उर्वरक, सिवनी में 1.24 लाख किसानों ने उठाया लाभ

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों और भाजपा की ‘राष्ट्र प्रथम’ की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाकर डॉ. मुखर्जी का सपना साकार किया गया है।

उन्होंने ब्यावरा की महिलाओं के पर्यावरण संरक्षण अभियान की भी सराहना करते हुए कहा कि समाज में परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से करनी चाहिए।

बैतूल को मिली विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले के पर्यटन विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

उन्होंने कुकरू के सनराइज और सनसेट प्वाइंट के विकास, चिखलदरा, मेलघाट और मुक्तागिरी को जोड़कर पर्यटन सर्किट विकसित करने तथा क्षेत्र में पेयजल और सड़क निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की स्वीकृति की घोषणा की।

यह भी पढ़े :-विकसित भारत-2047’ के संकल्प को मिलेगा गांवों का आधार, दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए सांसद बंटी विवेक साहू

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुकरू क्षेत्र में कॉफी उत्पादन, डेयरी उत्पादों के संग्रहण और स्थानीय उत्पादों को ‘कुकरू ब्रांड’ के रूप में विकसित करने की दिशा में भी राज्य सरकार कार्य करेगी।

कार्यक्रम में रहे मौजूद

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष पद्मश्री मोहन नागर, विधायक महेन्द्र सिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, स्व-सहायता समूह की महिलाएं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

https://www.naidunia.com/madhya-pradesh/ujjain-cm-dr-mohan-yadav-ujjain-simhastha-2028-will-be-global-model-of-faith-culture-and-modern-management-8447814

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button