WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलधर्ममध्यप्रदेशमनोरंजनसिवनीहेल्थ

रजवाड़ा में होगा आनंद उत्सव का आयोजन 7 मई से

 

सिवनी यशो:- आर्ट ऑफ़ लिविंग द्वारा बहुत लंबे अंतराल के बाद जिलेवासियों के लिए सिवनी में आनंद उत्सव का आयोजन 07 मई से 12 मई तक सुबह 06 से 09 बजे तक ग्रैंड रजवाड़ा होटल (Grand Rajwada Hotel) जबलपुर रोड सिवनी में रखा गया है.

उक्ताशय की जानकारी देते हुए आर्ट आफ लिविंग (art of living)  के जिला संयोजक मनीष अग्रवाल ने बताया कि आर्ट ऑफ़ लिविंग द्वारा आयोजित यह हैप्पीनेस प्रोग्राम में सुदर्शन क्रिया और ध्यान की प्रक्रिया सिखायी जावेगी. इस कार्यक्रम से तनाव दूर होना, आत्मविश्वास में बढ़ोतरी, एकाग्रचित मन, भावनाओं में नियंत्रण, रिश्तो में सुधार, अच्छा स्वास्थ्य, खुश रहकर जीवन जीना आदि का लाभ प्राप्त होगा.

इस कार्यक्रम में प्रवेश लेने हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं http://aolt.in 776246 , अधिक जानकारी हेतु मो.नं. 8821001885, 9425954525, 9425174704 पर संपर्क किया जा सकता है.

रजवाड़ा में होगा आनंद उत्सव का आयोजन 7 मई से - Seoni News

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!