क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

कथित मानव अधिकार आयोग के जिलाध्यक्ष अवैध वसूली करते पुलिस के हत्थे चढ़े

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का आई कार्ड दिखाकर बाईक शो रूम संचालक से वसूले चार हजार रुपए,

कथित मानव अधिकार आयोग के जिलाध्यक्ष अवैध वसूली करते पुलिस के हत्थे चढ़े - Seoni News

छपारा यशो:- 4 मई को दोपहर नगर के दो बाईकों के शो रूमों में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commissionh) के आई डी कार्ड ( ID card) के साथ चार लोग पहुंचे और वहां पर बिक्री दस्तावेजों की जांच करने के साथ-साथ शो रूम पर रखी बाईकों पर लगे दूसरे प्रतिष्ठान के स्टीकर के नाम पर लगा पाए जाने और अन्य कारण बता संचालक अनुपम चौकसे पर दबाव डालकर चार हजार रुपए अवैध वसूली के रूप में ले लिए चारों आरोपी अपनी लग्जरी कार जिसमें बकायदा हुटर लगा और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के जिला अध्यक्ष पद एवं आरटीआई (RTI) जागरूकता संगठन (awareness Organization)

मध्यप्रदेश की तख्ती लगी हुई कार में सवार पूरे तामझाम के साथ पहुंचे हुए थे, जैसे कोई अधिकारिक रूप से जांच के मिले निर्देश पर अचानक रेड करने कोई प्रशासनिक अमला पहुंचता है । ठीक वैसे ही पहुंचे जिन्हें देख कोई आमजन , व्यापारी आसानी से भ्रमित हो जाए स्थानीय लोगों के द्वारा छपारा पुलिस को जैसे ही जानकारी लगी की उक्त वाहन पर चारों व्यक्ति नगर के तहसील कार्यालय परिसर पर है छपारा पुलिस बल ने पहुंचकर वहां से पूछताछ के लिए थाना लग्जरी कार सहित लेकर आया गया है जहां नगर निरीक्षक सौरभ पटेल के द्वारा बताया की पूरे मामले की पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है। पकड़े गए चारों आरोपी मिली जानकारी के अनुसार लखनादौन एवं धूमा थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं । इस मामले में थाना प्रभारी को फोन लगाया गया उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button