मध्यप्रदेशसिवनी

भाजपा पार्षदों को आंदोलन करना है तो विद्युत विभाग के विरोध में करें – चंदन खताबिया

बार बार बिजली गोल होने से नगर में पेयजल सप्लाई प्रभावित

सिवनी यशो:- 24 घंटे 30 दिन निरंतर बिजली देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार 10 से 12 घंटे बिजली कटौती कर रही है। जिसके कारण नगर में होने वाली सुआखेड़ा इंटकवेल, बंडोल फिल्टर प्लांट से होने वाली जलापूर्ति बार-बार कई दिनों से बाधित हो रही है। यही मुख्य कारण है कि नगर में पेयजल समस्या बनी हुई है। बिजली गुल होने के कारण बंडोल फिल्टर प्लांट में पानी कम हो गया है नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा रात-दिन प्रयास करके फिल्टर प्लांट में जमा सिल्ट को निकाला जा रहा है जिससे नगर के लोगो को साफ पानी मिल सकें। यही कारण है कि नगर में एक-दो दिन नलो में गंदा पानी आया है।
भाजपा पार्षद दल के नेता पानी की समस्या को लेकर नगर पालिका के विरूद्ध आंदोलन करने की बात कर रहे है वह भी बहुत अच्छी तरह से जानते है कि नगर में पानी की समस्या बार-बार बिजली गुल होने के कारण हो रही है। यदि उनको आंदोलन करना ही है तो विद्युत विभाग के खिलाफ करना चाहिये। 7 मई को हवा तेज चलने के कारण बबरिया फिल्टर प्लांट के पास विद्युत पोल के गिर जाने के कारण विद्युत लाईन बंद रही एवं गांधी भवन पम्प हाउस से नगर में टेंकरो के माध्यम से किये जाने वाली जलापूर्ति बिजली गुल होने के कारण बाधित रही। उक्ताशय की जानकारी नगरपालिका जलकर्म सभापति चंदनसिंह खताबिया द्वारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी गई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button