मध्यप्रदेशसिवनी

ग्रामीण तरस रहे बूंद बूंद पानी के लिये अधिकारी दे रहे झूठा भरोसा

सिवनी यशो:- गर्मी का सीजन शुरू होते ही पेयजल संकट बड़ी समस्या के रूप में दिखाई दे रही है । जिला मुख्यालय सहित जिले के अनेक क्षेत्रों में पेयजल की समस्या सुनाई दे रही है । मई माह के पहले से ही अनेक स्थानों में पेयजल को प्रदर्शन भी हो चुके है । ग्रीष्मकाल में इस वर्ष पेयजल की बहुत खराब स्थिती दिखाई दे रही है । सिवनी विधानसभा क्षेत्र में हर गाँव तक पानी की सुचारू व्यवस्था के लिये एलएनटी कंपनी कार्य कर रही है परंतु एलएनटी कंपनी का काम भी जिस कछुआ गति से चल रहा है वह आम आदमियों के लिये मुसिबत बनते जा रहा है । ग्राम पंचायत काररीरात में एलएनटी कंपनी ने पाईप लाईन के लिये गांव में सड़क खोद दी गयी, पुरानी पाईप लाईन, डैमेज कर दी गयी और ग्रामीण की शिकायत पर जल निगम के एक अधिकारी ने ग्रामवासियों के सामने पंचनामा तैयार कर सारी कमियों को नोट किया था और भरोसा दिलाया था कि सात दिन के अंदर सारी समस्या का निराकरण हो जायेगा परंतु पूरा माह बीत गया दोबारा कोई ग्रामीणों की सुध लेने नहीं पहुँचा । यहाँ बता दें कि कारीरात में 40 नल कनेक्शन दिये गये है परंतु इन कनेक्शनधारियों को पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है । ठेकेदार ने पूरी रोड का सत्यानाश कर दिया है और जिस पाईप लाईन से कनेक्शन दिया गया है वह टूटी पड़ी है । पानी स्टोरेज के लिये जो टंकी बनाई गयी है वह लीकेज है । ग्राम में 40 कनेक्शन के अतिरिक्त कनेक्शन की मांग हो रही है । इन सभी समस्याओं के निराकरण के लिये जल निगम के अधिकारी ने गत 16 अप्रैल को स्थल निरीक्षण किया था और भरोसा दिलाया था कि सात दिन के अंदर सारी समस्या का निराकरण हो जायेगा ।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की है ।

मैं तुम पर हर बार भरोसा करता हूँ
इतना सच्चा झूठ तुम्हारा होता है
-अज्ञात

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button