कुरीतियों के खिलाफ खुद से शुरू करनी होगी पहल, वंदे मातरम् बेटी महोत्सव में गूंजा सामाजिक चेतना का संदेश
वंदे मातरम् बेटी महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन संपन्न
लक्ष्मी कश्यप ने दिया सामाजिक चेतना का संदेश, वंदे मातरम् बेटी महोत्सव संपन्न
Seoni 12 August 2026
सिवनी यशो:- परिवार में सकारात्मक विचारों को अपनाकर कुरीतियों का बहिष्कार करने की शुरुआत प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं से करनी होगी। समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के सामूहिक प्रयासों से ही राष्ट्र निर्माण का सपना साकार किया जा सकता है।
बेटी महोत्सव सामाजिक चेतना का ऐसा अभियान है, जिसका उद्देश्य बेटियों के सम्मान और संरक्षण के साथ उन्हें शिक्षा, संस्कार और आत्मविश्वास से सशक्त बनाना है। यह विचार सिवनी की पूर्व एनसीसी कैडेट लक्ष्मी कश्यप ने भोपाल के कोटरा में आयोजित तीन दिवसीय वंदे मातरम् बेटी महोत्सव के समापन अवसर पर व्यक्त किए।
12 वर्षों से लगातार जारी है बेटी महोत्सव
उल्लेखनीय है कि पिछले 12 वर्षों से लगातार आयोजित किए जा रहे वंदे मातरम् बेटी महोत्सव के माध्यम से बालक-बालिकाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, शिक्षा, संस्कार, स्वच्छता, पौधरोपण और खेल के प्रति जागरूक किया जा रहा है। महोत्सव का उद्देश्य बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है।
इस वर्ष सरस्वती विद्या मंदिर, कोटरा में पौधरोपण एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपनी प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजन में नीलेश शिखानिया का विशेष योगदान रहा।
योग और सनातन संस्कारों से जोड़ा
महोत्सव के दौरान बालिकाओं को योग, ज्ञान और सनातन संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से योग सम्राट आचार्य महेंद्र मिश्रा, अध्यक्ष महर्षि पातंजल योग ध्यान साधना संस्थान, के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
श्री चमत्कारी हनुमान मंदिर, जामसांवली धाम में सृष्टि कश्यप के जन्मोत्सव के अवसर पर तिलक-वंदन, आरती-पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं को सनातन परंपराओं और संस्कारों के महत्व से अवगत कराया गया तथा प्रसाद वितरित किया गया।
बारिश के कारण सादगी से हुआ समापन
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनीता गोखे, पूजा कश्यप और ओमप्रकाश हिडाऊ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। भारी बारिश के कारण तीन दिवसीय महोत्सव का समापन कोटरा स्थित शीतला माता मंदिर में सादगीपूर्ण एवं धार्मिक वातावरण में किया गया।
इस अवसर पर संस्कृति कश्यप, पलक सललाम, कविता ठाकुर, सृष्टि कश्यप, रोशनी अहिरवार, दर्शीना राजपूत, मनोग्या यादव, वेद कश्यप, नमी पांडे, कारंत पांडे, पल्लवी पांडे सहित बड़ी संख्या में बालक-बालिकाएं उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े :-
कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर का समापन, महेंद्र जोशी ने संगठन मजबूती का दिया मंत्र
बारिश भी नहीं रोक पाई राष्ट्रभक्ति का जज्बा, सिवनी में निकली विशाल तिरंगा पदयात्रा
बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल से खत्म होगा अंग्रेजों के जमाने का कानून : सांसद बंटी विवेक साहू
बरघाट कॉलेज में तिरंगा रैली, विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रभक्ति का संकल्प



