धर्म

परशुराम जयंती के उपलक्ष्य पर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन

केवलारी यशो:- भगवान -श्री परशुराम जी का प्रकाटय पर्व परम पूज्य ब्रम्हचारी श्री निर्विकल्प स्वरूप जी महाराज के सानिध्य मे दिनांक 10 मई को बड़ी खेरमाई मंदिर में ब्राम्हण समाज के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजनों के साथ जयंती दिवस मनाया गया । ब्लाक ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष पंडित दामोदर शुक्ला, खेरमाई मंदिर के प्रमूख संचालक डा अविनाश तिवारी,पंडित अमित तिवारी,पंडित संजय तिवारी के मार्गदर्शन मे भगवान परशुराम जी के जयंती दिवस पर पूजन अर्चन उपरांत ब्रह्मचारी श्री निर्विकल्प स्वरूप जी महाराज ने परशुराम जी के अवतरण स्वरूप एवं ब्रम्हाण समाज के संदर्भ में विभिन्न प्रकार की दृष्टांत प्रस्तुत किये। जिसमें उन्होंने कहा कि ब्राह्मण से ना तो द्वेष करना चाहिए ना ही ब्राह्मण का अपमान करना चाहिए। धर्म की रक्षा के लिये ही ब्रम्हाण समाज की उत्पत्ति हुई है।ब्रम्हाण समाज को भी चाहिए ईश्वर के द्वारा प्रदत्त शाक्ति ओर शिक्षा को जनकल्याणर्थ खर्च करना चाहिए। भगवान श्री परशुराम जी की भव्य शोभा यात्रा खेरमाई मंदिर प्रागंण से नगर भ्रमण पर निकाली गयी।

डा. शेल तिवारी द्वारा रचित पुस्तक भेंट

भगवान श्री परशुराम जी की जयंती दिवस के अवसर पर बड़ी खेरमाई मंदिर मे पंडित मोहन लाल तिवारी की बहिन सुश्री डा•शैल तिवारी के द्वारा लिखित पुस्तक *नारी का बदलता स्वरूप* पुस्तक को परम पूज्य ब्रम्हचारी श्री निर्विकल्प स्वरूप जी महाराज को भेट किया ।महाराज -श्री द्वारा सुश्री शैल तिवारी को पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर प्रशस्तिपत्र, शाल -श्री फल देकर सम्मानित किया गया। ब्राह्मण समाज के द्वारा निकाली गयी शोभायात्रा में क्षेत्र के सेकडो महिलाओं , पुरुषों व बच्चों की उपास्तिथी रही ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button