मध्यप्रदेशसिवनी

संपन्न लोक अदालत में जिला उपभोक्ता आयोग ने 24 हितग्राहियों को 8,34,554 का भुगतान दिलाया

सिवनी यशो:- शनिवार 11 मई को आयोजित लोक अदालत में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग सिवनी 24 केसों को निपटरा कर उपभोक्ताओं आठ लाख चौतीस हजार पाँच सौ चौवन रूपये की राशि का भुगतान कराकर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की । प्राप्त जानकारी अनुसार जिला उपभोक्ता आयोग सिवनी के पीठासीन अध्यक्ष श्यामाचरण उपाध्याय व श्रीमती उषा शर्मा सदस्य एवं वीरेन्द्र सिंह राजपूत मध्यस्थता सदस्य व श्रीमती चित्रा सहारे मध्यस्थता सदस्या द्वारा 24 हितग्राहियों को राशि 834554 /(आठ लाख चौतीस हजार पाँच सौ चौवन रूपये ) कर एक रिकार्ड बनाया गया । उक्त कार्य में आयोग के कर्मचारी सुनील सल्लाम, रीडर राजेन्द्र कुमार सनोडिया कम्प्युटर प्रोग्रामर एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आशीष भलावी एवं करन सिंह उईके का सराहनीय योगदान रहा है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button