माटी गणेश प्रतिमा निर्माण प्रशिक्षण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सिवनी यशो :- विकासखंड घंसौर के सेक्टर क्रमांक-02 अंतर्गत ग्राम पंचायत छितापार स्थित सांदीपनि विद्यालय में माटी गणेश एवं सिद्ध गणेश प्रतिमा निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में नवांकुर संस्था श्री राम जागृति सेवा समिति, घंसौर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नवांकुर सखियों एवं विद्यालय की छात्राओं को मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
[caption id="attachment_51459" align="alignleft" width="150"]

माटी गणेश प्रतिमा निर्माण प्रशिक्षण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश | सिवनी[/caption]
मास्टर ट्रेनर
अजय सेन ने प्रतिभागियों को प्राकृतिक मिट्टी से आकर्षक गणेश प्रतिमा तैयार करने की विधि समझाई। प्रशिक्षण के दौरान पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमाओं के महत्व की जानकारी भी दी गई।
पर्यावरण संरक्षण और जल प्रदूषण से बचाव का संदेश
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की ब्लॉक समन्वयक
मधुबाला चौरसिया ने माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल मिट्टी से गणेश प्रतिमाओं का निर्माण करना नहीं, बल्कि गणेश उत्सव के माध्यम से
पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाना भी है।
उन्होंने बताया कि प्लास्टर ऑफ पेरिस एवं रासायनिक रंगों से निर्मित प्रतिमाओं के विसर्जन से जल स्रोतों में प्रदूषण बढ़ता है। इसके मुकाबले मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाएं पर्यावरण के अनुकूल होती हैं। उन्होंने नागरिकों से गणेश उत्सव के दौरान माटी गणेश एवं सिद्ध गणेश की स्थापना करने तथा पर्यावरण संरक्षण के अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
छात्राओं और नवांकुर सखियों ने लिया प्रशिक्षण
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के अध्यक्ष
पंकज कुमार सेन, विजय बर्मन, आयुष पटेल, विद्यालय स्टाफ से शिक्षिका चित्रलेखा श्रीवास्तव, सोमप्रभा झारिया एवं निकुंजलता श्रीवास्तव सहित नवांकुर सखियां रेवती उईके, मुन्नी, प्रार्थना नेमा, साहाना, अनामिका तथा विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं को अपनाने का संदेश दिया गया।
यह भी पढ़ें:-
शासकीय स्कूलों की स्थिति सुधारने, अवैध शराब और रेत उत्खनन पर रोक की मांग, ओबीसी महासभा ने सौंपा ज्ञापन
नीट-जेईई की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को मिलेगा सुनहरा अवसर
सिवनी जिला मध्यप्रदेश में अव्वल, आधार अपडेट अभियान
सेवा संकल्प अभियान की कार्ययोजना को लेकर भाजपा की बैठक, 7 सितंबर को जिला कार्यसमिति व कार्यशाला
https://testbook.com/question-answer/%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%9F%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%87%E0%A4%82--69fc5f81ab0a553113d48b40