खेलमध्यप्रदेशमनोरंजनसिवनी

मध्यप्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की सेलिंग विधा में प्रतिभा चयन के लिए ट्रायल कार्यवाही संपन्न

सिवनी यशो:- संचालनालय, खेल और युवा कल्याण विभाग (Sports and Youth Welfare Department) भोपाल के निर्देशानुसार म.प्र. राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी ( M.P. State Water Sports Academy ) का वर्ष 2024-25 हेतु वाटर स्पोर्ट्स की सेलिंग विधा का प्रतिभा चयन कार्यक्रम पूरे मध्यप्रदेश में विभिन्न तिथियों में किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में मंगलवार 14 मई 2024 दिन मंगलवार को समय प्रात: 07:30 बजे से सिवनी फुटबॉल स्टेडियम, सिवनी में चयन ट्रायल सम्पन्न किया गया। जिला मुख्यालय में प्रतिभा चयन हेतु अनिल शर्मा, शेखर बाथम ने भोपाल से पहुंचकर सेलिंग विधा के चयन ट्रायल को सम्पन्न किया।

मध्यप्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की सेलिंग विधा में प्रतिभा चयन के लिए ट्रायल कार्यवाही संपन्न - Seoni News

उक्त प्रतिभा चयन कार्यक्रम में जिला मुख्यालय सहित विकासखंड से पहुंचे लगभग 85 बालक-बालिका खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरूआत में प्रतिभा चयन कार्यक्रम में मुख्य निर्णायक के तौर पर पहुंचे अतिथियों का स्वागत जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे, विभागीय कर्मचारियों में अ. हक खान, श्रीमति संगीता सिंह, ओम शिवे, श्रीमति रंजना भलावी, फैसल खान, श्रीमती हेमा गौर द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट एवं माला पहनाकर किया गया।

मध्यप्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की सेलिंग विधा में प्रतिभा चयन के लिए ट्रायल कार्यवाही संपन्न - Seoni News
स्वागत समारोह के पश्चात् भोपाल से पधारे वाटर स्पोर्ट्स अकदमी के प्रशिक्षक अनिल शर्मा ने स्पर्धा में भाग लेने पहुंचे खिलाडिय़ों को हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि वाटर स्पोर्ट्स में भारत के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहें है। वर्ष 2000 से ओलंपिक गेम्स में शामिल सेलिंग विधा में खिलाडिय़ों के लिए भविष्य की अपार संभावनाएं है। इसी कड़ी में जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे ने उपस्थित खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक नहीं अपितु मानसिक विकास में भी सहायक है, ये आपको शारीरिक चुस्ती-फुर्ती के साथ आपके त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का विकास भी करते हैं। अत: आप सभी ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के समाप्ति के पश्चात् भी जिला मुख्यालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग सिवनी द्वारा वर्षभर प्रतिदिन सुबह -शाम चलने वाले नि:शुल्क वॉलीबॉल, कबड्डी और हॉकी खेल के प्रशिक्षण का लाभ उठा स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना सहयोग अवश्य प्रदान करें। प्रतिभा चयन कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में जिला फुटबॉल संघ के सचिव एम.के नेमा, मोहनलाल सनोडिया, वीरसिंह पटले,ऋषि कोरी, भानु डागोरिया का सहयोग रहा। भोपाल से पहुंचे निर्णायकों के द्वारा चयन ट्रायल के दौरान खिलाडिय़ों के खेल कौशल का बारिकी से अवलोकन कर चयन प्रक्रिया सम्पन्न की गई। मंच संचालन निकेश पदमाकर, ग्रामीण युवा समन्वयक कुरई के द्वारा किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button