देश विदेशमध्यप्रदेशराजनीति

पूर्व सीएम कमलनाथ के बयान पर पब्लिक से प्रतिक्रिया आयी दिल बहलाने को ख्याल अच्छा है गालिब


पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने एक्स एकाउंट के माध्यम से बयान जारी कर कांग्रेस को बड़ा समर्थन मिलने की बात कही है


सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव सभी 29 सीटों में संपन्न हो चुके है । प्रत्याशियों के भग्य ईव्हीएम मशीन में बंद हो चुके है । 19 अप्रैल को पहले चरण के लिये और 13 मई को चौथे चरण का मतदान संपन्न हुआ । प्रदेश में 13 मई के पश्चात लोकसभा चुनाव की राजनैतिक गतिविधियों का इसी के साथ समापन हो गया । अब इंतजार है तो केवल चुनाव परिणामों की और जिसके लिये 04 जून तक इंतजार करना पड़ेगा ।
प्रदेश में लोकसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के पश्चात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक्स एकाउंट में एक बड़ा बयान दिया है और दावा किया है कि मतदाताओं ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को अपना आशीर्वाद दिया है । उन्होंनें कहा है कि कार्यकत्र्ताओं की मेहनत और उत्साह को देखकर स्पष्ट दिख रहा है कि प्रदेश का मतदाता कांग्रेस के साथ है ।
पूर्व मुख्यमंत्री ने लिख है कि चौथे चरण की मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के साथ ही मध्य प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है। जनता का उत्साह और कार्यकर्ताओं की मेहनत देखकर यह स्पष्ट दिखाई देता है कि मध्य प्रदेश के मतदाताओं ने कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र को अपना आशीर्वाद दिया है।
मध्य प्रदेश की जनता बुद्धिमान है और उसने देखा कि किस तरह इंदौर और खजुराहो में भाजपा के इशारे पर विपक्ष के प्रत्याशियों को चुनावी मैदान से बाहर कर दिया गया। मुझे विश्वास है कि लोकतंत्र पर हुए इस हमले का मुंहतोड़ जवाब प्रदेश की जनता ने दिया है।
मध्य प्रदेश के नागरिकों को घोषणा तथा झूठ में फर्क करना बखूबी आता है। जनता यह भी जानती है कि कौन से लोग चुनाव के समय गारंटियां देते हैं और चुनाव के बाद उनसे मुकर जाते हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी है जिसका एक ही सिद्धांत है कि प्राण जाए, पर वचन न जाए।
लोकतंत्र के पर्व में शांतिपूर्ण भागीदारी करने के लिए कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं और मध्य प्रदेश की जनता का अभिनंदन मुझे पूरा विश्वास है कि सत्य की जीत होगी।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा एक्स एकाउंट के माध्यम से दिये गये बयान पर आम जनों ने अपनी प्रतिक्रियाएँ भी लिखी है जिसमें अधिकांश ने उनके विरोध में लिखा है । एक यूजर्स ने लिखा है दिल बहलाने को ख्याल अच्छा है गालिब । हालांकि पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा अब कांग्रेस के पक्ष में दिये जाने वाले बयान का वह वजन नहीं रहा जो कुछ समय पहले हुआ करता था । भाजपा में शामिल होने की उनके संबंध में चर्चाएँ चली थी तब से कांग्रेस सहित आम जनता में उनकी छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ा है।

https://x.com/OfficeOfKNath/status/1790102700107116851

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button