मध्यप्रदेशमनोरंजनसिवनीहेल्थ

आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगल दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सिवनी यशो:- जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास सिवनी द्वारा जानकारी दी गई कि पोषण आहार योजना अंतर्गत मंगलवार 14 मई 2024 को जिले की सभी 11 परियोजनाओं की कुल 2134 आंगनवाड़ी केन्द्रों में मंगल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, बच्चों का अन्नप्राशन, बच्चों के जन्म दिवस एवं किशोरी बालिकाओं हेतु किशोरी बालिका दिवस के रूप में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास जिला सिवनी द्वारा परियोजना सिवनी ग्रामीण 01 अंतर्गत आने वाले आंगनवाड़ी केन्द्र, लखनवाडा क्रमांक 01. कारीरात, मरझोर एवं सकरधा में आयोजित कार्यक्रमों का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं सेक्टर पर्यवेक्षकों द्वारा भी आयोजित हुए मंगल दिवस के कार्यक्रमों का निरीक्षण कर सफल क्रियान्वयन कराया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मंगल दिवस कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाडी केन्द्रों पर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाना, सुरक्षित प्रसव, मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर में कमी लाना, बच्चों में कुपोषण को कम करना तथा किशोरी बालिकाओं की उचित देखभाल करना है। गोदभराई कार्यक्रम में गर्भवती महिला की गोद भरकर महिला को स्वास्थ्य एवं पोषण की समझाईश दी जाती है। 6 माह के होने पर बच्चे को माँ के दूध के साथ ऊपरी आहार की शुरूआत कराना, किशोरी बालिकाओं को आयरन फोलिक एसिड एवं डी-वर्मिंग गोलियों का वितरण तथा आर्थिक स्वावलम्बन का प्रशिक्षण दिया जाता है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button