पुस्तक मेले में अभिभावक बढ़ – चढ़कर कर रहे सहभागिता
कलेक्टर ने जिलास्तरीय पुस्तक-गणवेश मेला पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सिवनी यशो:- जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग सिवनी (District Administration and School Education Department Seoni) द्वारा शासकीय उर्दू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी में आयोजित तीन दिवसीय जिलास्तरीय पुस्तक एवं गणवेश मेला (Book and Uniform Fair) का कलेक्टर क्षितिज सिंघल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी द्वारा अवलोकन किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंघल ने उपस्थित पालकों एवं व्यापारियों से चर्चा की। उन्होंने चर्चा के दौरान प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को दिए।
जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी ने बताया कि मेले में पुस्तक एवं गणवेश विक्रेताओं द्वारा अपने-अपने स्टाल स्थापित किए गए हैं। मेले में अभिभावकों द्वारा बढ़-चढ़ सहभागिता सुनिश्चित करते हुए पुस्तक, यूनिफॉर्म, बैग एवं अन्य शैक्षणिक सामग्रियों (Books, Uniforms, Bags and other educational materials) का क्रय किया जा रहा है।



