WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिलास्तरीय शिकायत निवारण संवैधानिक समिति की बैठक संपन्न

सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में दर्ज शिकायतो के शीघ्र निराकरण के निर्देश

सिवनी यशो:- कलेक्टर क्षितिज सिंघल की अध्यक्षता में बुधवार 15 मई को कलेक्ट्रेट सभागार(Collectorate Auditorium)में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु जिलास्तरीय शिकायत निवारण संवैधानिक समिति (District Level Grievance Redressal Constitutional Committee) (DGRC ) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी नवजीवन विजय, उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, अधीक्षक भू अभिलेख, सहायक संचालक उद्यानिक, प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक एवं तहसील स्तर के प्रतिनिधि एवं कृषक प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंघल ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ी सीएम हेल्पलाइन पोर्टल (CM Helpline Portal) में दर्ज शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की उन्होंने प्रत्येक शिकायतों के संदर्भ में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज सभी शिकायतों पर शिकायतकर्ता से त्वरित संपर्क कर संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर श्री सिंघल ने बैकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में फसल बीमा योजना संबंधी प्राप्त शिकायतों पर फीडबैक (feedback) दर्ज न करने पर संबंधित अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की। इसी तरह उन्होंने बैंकों द्वारा पोर्टल में दर्ज किए गए कृषकों के गलत हल्का-रकबा नंबर, गलत फसल सहित अन्य त्रुटिपूर्ण जानकारी को त्वरित सुधार कर सही जानकारी दर्ज कर फसल बीमा संबंधी राशी कृषकों को भुगतान करने के निर्देश संबंधित बैंक अधिकारियों को दिए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!