सिवनीखेल

योग से बढ़ता है अनुशासन, एकाग्रता और आत्मबल : दिनेश राय मुनमुन

जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में विधायक ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन

सिवनी में योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप, विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन

सिवनी यशो :- नगर के माउंट लिटेरा स्कूल परिसर में शुक्रवार को जिला सिवनी योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

सिवनी में योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का शुभारंभ करते विधायक दिनेश राय मुनमुन
सिवनी योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप

आयोजन समिति की ओर से विधायक का तिलक एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया। इसके बाद प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभावान बच्चों ने योगासन की विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन किया। बच्चों के प्रदर्शन को देखकर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने उनका उत्साहवर्धन किया।

योग जीवन जीने की कला

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए विधायक दिनेश राय मुनमुन ने प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को योग साधना में लीन देखकर प्रसन्नता होती है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि हमारी प्राचीन ऋषि परंपरा से मिली जीवन जीने की एक महान कला है।

उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और डिजिटल युग में बच्चों को मानसिक रूप से एकाग्र एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने में योग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। नियमित योगासन से बच्चों में अनुशासन, स्मरण शक्ति और आत्मबल बढ़ता है।

राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने की उम्मीद

विधायक ने कहा कि योग अब खेल के रूप में वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल बच्चों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सिवनी का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई। साथ ही आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए बच्चों के उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।

सिवनी में योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का शुभारंभ करते विधायक दिनेश राय मुनमुन
सिवनी योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप

कार्यक्रम में जिला सिवनी योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष महेन्द्र मिश्रा, सचिव सचिन कुमार तिवारी, गगन देशमुख सहित गणमान्य नागरिक, अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-

सीहोर में बनेंगे 1200 केवी तक के पावर ट्रांसफार्मर, ग्लोबल मार्केट में होगी मध्यप्रदेश की नई पहचान

ग्रामीण विद्यालयों में विद्यार्थियों को मिल रही बेहतर शिक्षा और सुविधाएं : सांसद बंटी विवेक साहू

कारोबारी की कार से 5 लाख रुपये से भरा बैग गायब, हाईवे पर रोककर तोड़े कांच; पुलिस जांच में जुटी

अन्नदाता सर्वोपरि, किसान कल्याण पर सरकार का विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

https://live-sportstv.in.uptodown.com/android

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button