WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमसिवनी

अवैध गोवंश का परिवहन करते एक ट्रक जप्त 26 नग गोवंश जप्त

  सिवनी :- मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बंडोल पुलिस थाना द्वारा हाईवे पर नाकाबंदी का क्रूरता पूर्वक पशुधन का परिवहन करने वाले ट्रक को जप्त किया गया है जबकि वाहन चालक चलते वाहन से कूद कर फरार हो गया है।

पुलिस अधीक्षक सिवनी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
सिवनी  जी. डी. शर्मा, एसडीओपी सिवनी श्रीमति पूजा पांडे के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बंडोल
उ.नि. राजेश कुमार दुबे व्दारा थाना क्षेत्र मे तत्परता से कार्यवाही की जा रही है, दिनाँक 18.05.2024 को रात्री मे थाना प्रभारी बंडोल व्दारा मुखबिर सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुएँ नेशनल हाईवे 44 मे फिल्टर प्लांट के पास नाकाबंदी कर आयशर ट्रक क्र. AP-29, V 5592 को घेराबंदी कर पकडा गया जो आरोपी वाहन चालक वाहन को चलती हालत कूदकर भाग गया जिससे वाहन गड्डे मे गिर गया व क्षतिग्रस्त हो गया वाहन को चेक करने पर वाहन मे कुल 26 नग गोवंश नाटा बैल जिसमे से 04 नग मृत:को क्रूरतापूर्वक भरकर परिवहन करते पाये जाने से गोवंश व ट्रक को जप्त किया गया है। आरोपी वाहन चालक व मवेशी मालिक रात्री मे वाहन को छोडकर भागने मे सफल हुएँ है जिनकी तलाश की जा रही है । अज्ञात आरोपी गणो के विरूध्द धारा 4, 6, 9, म. प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 6, 7, म.प्र. कृषक उपयोगी पशु संरक्षण अधिनियम,6(क),6(ख) (1) म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधि. धारा- 11 (घ) पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम, 429 ता0हि0 66 / 192, 184 मोटर व्हीकल एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया है ।
जप्ति – 22 नग जीवित 04 नग मृत गोवंश नाटा बेल कीमती 1,05,000 रूपये, एक आयशर ट्रक क्र. AP-29,V- 5592 कीमती 5,00,000 रूपये
सराहनीय कार्य:- थाना प्रभारी बंडोल उ.नि. राजेश कुमार दुबे, सउनि मायाराम धुर्वे प्र. आर. बालमुकुन्द बघेल, सुखराम कुमरे आर. राकेश मार्को, आतिश राहगडांले, सै. दशाराम भलावी डायल 100 वाहन चालक
यशवंत नामदेव, राजेश बघेल

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!