देश विदेशमध्यप्रदेश

पाकिस्तान का अनुमान, मोदी सरकार तीसरी बार

दिल्ली: – विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में हो रहे लोकसभा के आम चुनावों पर पूरे विश्व की नजर है और चुनाव मेंं पड़ोसी देशों की दिलचस्पी न हो ऐसा नहीं हो सकता। हमारे पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान भी भारत के चुनाव को पूरी गंभीरता से देख रहे हैं और अपने-अपने अनुमान लगाकर संभावित परिणामों को भी व्यक्त करने से नहीं चूक रहे हैं । पाकिस्तानी मीडिया में भारत के आम चुनाव को लेकर खासी चर्चा है ।

 पाकिस्तान के अनुसार भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनना लगभग सुनिश्चित माना जा रहा है, हालांकि जो आंकड़े पाकिस्तानी मीडिया बता रहा है वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुमानों से कम है परंतु सरकार वापसी के लिए जो आंकड़े चाहिए वह पाकिस्तानी मीडिया में बहुमत के साथ भाजपा की वापसी को सुनिश्चित बताया जा रहा है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को 330 से 370 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा है । यहां बता दें कि इसके पूर्व चीन ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 440 सीटें आने का अनुमान व्यक्त किया है। 

पाकिस्तानी मूल के एक अमेरिका में रह रहे कारोबारी साजिद तरार ने तो यहां तक कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को नई ऊंचाइयां दी है वह न केवल भारत के लिए बल्कि पड़ोसी देश के लिए भी अच्छे व्यक्ति हैं उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा है कि इसी प्रकार का कोई चमत्कारी व्यक्ति पाकिस्तान को भी मिलेगा ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!