क्राइमसिवनी

ट्रक दुर्घटना में बखारी के बब्लू साहू की मौत ,

छपारा कलां के पास हुआ दुखद सड़क हादसा

छपारा यशो:- 22 मई को जहां एक दुपहिया वाहन सवार को बचाने में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया वहीं दूसरे दिन 23 मई को गुरुवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे बखारी निवासी बब्बू साहू पिता होरी लाल साहू 72 वर्ष की छपारा कलां बायपास क्रासिंग पर एक ट्रक के चपेट में आने से दु:खद मौत हो गई । मृतक के शव को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पोस्टमार्टम के लिए लाया गया और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया । बखारी ग्राम के व्यवहार कुशल बब्बू साहू की सड़क दुर्घटना में मौत से पूरे गांव में शोक का वातावरण बना हुआ है । दुर्घटना कारित करने वाले ट्रक को छपारा पुलिस द्वारा नगर के थाना परिसर में लाकर खड़ा कर लिया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button