WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्मराजनीतिसिवनी

संत शिरोमणी सतगुरु रविदास जी की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम मे सम्मिलित हुए सिवनी एवं केवलारी विधायक

छपारा यशो:- छपारा केवलारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत छपारा नगर में आयोजित संत शिरोमणी सतगुरु श्री रविदास जी महाराज (Saint Shiromani Satguru Shri Ravidas Ji maharaj)  की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के आयोजन में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ( Seoni MLA Dinesh Rai Munmun) एवं केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह (Ke0lari MLA Thakur Rajneesh Harvansh Singh) शामिल हुये । संत रविदास जी की मूर्ति अनावरण के भव्य कार्यक्रम के आयोजन में सर्वप्रथम छपारा नगर में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जो छपारा नगर के संजय कालोनी वार्ड से बस स्टेंड होते हुए संत रविदास भवन में पहुँचने में शोभायात्रा एवं धर्मसभा में परिवर्तित हुई । संत रविदास भवन में दीप प्रज्ज्वलित कर पूजन अर्चन कर संत शिरोमणी सतगुरु श्री रविदास जी महाराज की मूर्ति को विधि विधान के साथ स्थापित किया गया।

संत शिरोमणी सतगुरु रविदास जी की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम मे सम्मिलित हुए सिवनी एवं केवलारी विधायक - Seoni News
इस अवसर पर साथ ही सिवनी विधायक दिनेश मुनमुन राय एवं केवलारी विधायक ने संत रविदास जी को माल्यर्पण कर श्रद्धा पूर्वक नमन किया तथा कहा कि संत रविदास युगपुरूष है उन्होंने मानव जाति को जो उपदेश दिया है उसका अनुसरण आज अधिक सार्थकता वाला है । इस अवसर पर छपारा ब्लॉक अध्यक्ष जयकेश पटेल, छपारा जनपद अध्यक्ष सदमसिंह बरकड़े जी,छपारा नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमति निशा पटेल जी, छपारा द्बनगर परिषद उपाध्यक्ष  शिवकांत सिंह ,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आरिफ मोहम्मद खान, जिला कांग्रेस महामंत्री रमेश चौहान,गुलाब साहू  समेत समस्त क्षेत्रीय जनों की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!