Sun, 22 Nov 2026 | 09:18:13 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा! भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा!

‘वोट चोरी’ के विरोध में सिवनी में कांग्रेस का धरना, पैदल मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 30, 2026 08:09 pm / Post views : 153

‘वोट चोरी’ के विरोध में सिवनी में कांग्रेस का धरना, पैदल मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
शेयर करें:

सिवनी में कांग्रेस का ‘वोट चोरी’ के विरोध में धरना और पैदल मार्च

Seoni, 30 September 2026 सिवनी यशो:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी द्वारा बुधवार को स्थानीय नगरपालिका चौराहा पर ‘वोट चोरी’ के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। इसके बाद कांग्रेसजनों ने पैदल मार्च निकालकर जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। कांग्रेस की ओर से यह प्रदर्शन देशभर में SIR और मतदाता सूची से जुड़े सवालों को लेकर चल रहे विरोध के क्रम में किया गया। [caption id="attachment_52734" align="aligncenter" width="1024"]सांसद बंटी विवेक साहू ने 11 मरीजों को दिलाई आर्थिक सहायता सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयास से 11 मरीजों को मिली 4.80 लाख की मदद[/caption]

मतदाता सूची में अंतर का मुद्दा उठाया

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा विभिन्न राज्यों की मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाया गया है। उन्होंने कहा कि इन सवालों का निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से समाधान होना आवश्यक है। मरावी ने कहा कि कांग्रेस के अनुसार मतदाता सूची में सामने आए कथित अंतर निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े करते हैं। प्रत्येक पात्र नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रहना चाहिए और मतदाता सूची से संबंधित आंकड़ों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कांग्रेस ने सिवनी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 115 के मतदाता आंकड़ों में कथित अंतर का भी ज्ञापन में उल्लेख किया। कांग्रेस के अनुसार निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी में 24 जुलाई 2026 को प्रकाशित मतदाता सूची में सिवनी नगरपालिका क्षेत्र में 80,375 मतदाता, जबकि भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी में 75,837 मतदाता बताए गए हैं। कांग्रेस ने दोनों आंकड़ों के बीच 4,538 मतदाताओं के अंतर की तत्काल जांच कर तथ्य सार्वजनिक करने की मांग की।

पात्र मतदाताओं के नाम पुनः जोड़ने की मांग

कांग्रेस ने मांग की कि विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान हटाए गए नामों की स्वतंत्र जांच कराई जाए तथा बिना उचित सत्यापन और वैध कारण के हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम पुनः मतदाता सूची में जोड़े जाएं। ज्ञापन में निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराने तथा मतदाता सूची से जुड़े सभी आंकड़ों और प्रक्रियाओं को पारदर्शी तरीके से सार्वजनिक करने की मांग भी की गई।

नेताओं ने रखी अपनी बात

धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी के अलावा रजनीश सिंह, राजकुमार खुराना, अर्जुन काकोडिया, असलम खान, मोहन चंदेल एवं शिव सनोडिया (अधिवक्ता) सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है और किसी भी पात्र मतदाता का नाम उचित प्रक्रिया के बिना मतदाता सूची से नहीं हटना चाहिए। उन्होंने मतदाता सूची से जुड़े सवालों का निर्वाचन आयोग से पारदर्शी तरीके से जवाब देने की मांग की। जेपीएस तिवारी ने अपने संबोधन में निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार पर राजनीतिक आरोप लगाए। वहीं अन्य वक्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों पर भी निशाना साधा।

फसल नुकसान के मुआवजे की भी मांग

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को भी उठाया। जिले में तेज आंधी-तूफान से मक्का और धान की फसलों को हुए नुकसान का उल्लेख करते हुए जिला कलेक्टर को अलग ज्ञापन सौंपा गया। इसमें प्रभावित किसानों को मुआवजा एवं राहत राशि उपलब्ध कराने की मांग की गई।

कलेक्ट्रेट तक निकाला पैदल मार्च

धरना प्रदर्शन के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू रोड, शुक्रवारी होते हुए कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच, पात्र मतदाताओं के नाम पुनः जोड़े जाने और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव राजा बघेल, हाजी हनीफ खान, ब्रजेश सिंह लल्लू बघेल, शिवराम सनोडिया, सेवकराम चन्द्रवंशी, वीरेन्द्र सिंह ठाकुर, सुरेंद्र करोसिया, दिनेश ठाकुर, श्याम सिंह ठाकुर, आजम दीवान अली, शफीक खान, तनवीर अहमद, मनोज राहंगडाले, सुभाष सिंह बघेल, विजय सिंह उइके, आदित्यनारायण सिंह, विकास बघेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े :-
अनुवाद के क्षेत्र में कैरियर एवं रोजगार के अवसरों पर छात्राओं को मिला मार्गदर्शन गधे खा रहे च्यवनप्राश, होशियारों को नहीं मिल रही घास! गधे के नाम नर्सिंग सर्टिफिकेट ने MP में मचाया हड़कंप डॉ. अजय सहारे बने भाजपा किसान मोर्चा सुकतरा मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से शालिनी को मिला मातृत्व का आर्थिक संबल https://www.abplive.com/news/india/congress-mp-rahul-gandhi-put-six-demands-before-modi-government-amid-heavy-protest-outside-pm-residence-3163545

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष