मध्यप्रदेशमनोरंजनसिवनी
मनाया गया मध्यप्रदेश पर्यटन दिवस
सिवनी यशो:- जिला ट्यूरिज्म कॉंसिल के निर्देशानुसार 24 मई मध्यप्रदेश पर्यटन दिवस (Madhya Pradesh Tourism Day) के अवसर पर किप्लिंग कोर्ट पेंच (kipling court pench) द्वारा स्थानीय आदिवासी छात्र- छात्रों को आमंत्रित किया गया। बच्चों के साथ केक (Cake) काटकर पर्यटन दिवस मनाया गया। इसके साथ ही वाइल्ड लाइफ मूवी दिखाई गई तथा जिप्सी मे उन्हें भ्रमण करा कर पर्यटन दिवस मनाया गया।




