बस स्टैंड के यात्री प्रतिक्षालयों को कराया गया कब्जे से मुक्त

फिर से दोबारा कब्जा की फिराक में तैयार बैठे कब्जाधारी,
छपारा यशो:- नगर के बस स्टैंड परिसर में यात्री प्रतिक्षालय में अतिक्रमण से विरोध के स्वर सुनाई दे रहे थे । जिस पर संज्ञान लेते हुए नगर परिषद के द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए शनिवार को
बस स्टैंड परिसर के पं. दीनदयाल उपाध्याय कांप्लेक्स स्थित यात्री प्रतिक्षालय के आसपास किए गये अतिक्रमण को हटाकर उसे मुक्त करने की कार्रवाई की गई जो दोपहर लगभग 12 बजे से शुरू हुई और दो घंटे तक चली। ज्ञात हो कि इस कार्यवाही में जहां यात्री प्रतिक्षालय को गुमठी संचालकों ने सभी ओर से घेरे हुए रखा था और कांप्लेक्स के यात्री प्रतिक्षालय जिसमें लंबे समय से गंदगी का आलम हुआ करता था वहां साफ सफाई कराने का कार्य किया गया साथ ही बस स्टैंड के कांप्लेक्स की चाय-नाश्ता की दुकानों के सामने हमेशा बहने वाला गंदा पानी से बदबू, मच्छर मख्खी और कीचड से बचाव करने कांप्लेक्स की चाय-नाश्ता की दुकानों के सामने साफ-सफाई कर दवाई पाउडर का छिड़काव भी किया गया।
नगर परिषद की निष्क्रियता से दोबारा हो जाता है अतिक्रमण यात्री प्रतिक्षालय के सामने और आसपास-
शनिवार को नगर परिषद छपारा के द्वारा दलबल के साथ समस्या को हल करने के लिए तत्परता दिखाते हुए बस स्टैंड परिसर स्थित यात्री प्रतीक्षालय को अतिक्रमण से मुक्त किया गया किंतु परिषद की निष्क्रिय कार्य प्रणाली के चलते पुन: कुछ दिनों में अतिक्रमण कारियो द्वारा कुछ समय के बाद फिर से उसी जगह दोबारा अपने कब्जे में ले लिया जाता है और स्थिति फिर जस-की-तस हो जाती है। इसके लिए नगर परिषद द्वारा समय समय पर कानूनी प्रक्रिया के तहत चलानी कार्यवाही करते रहने से दोबारा कब्जा करने से लोग डरेंगे अन्यथा फिर वही स्थिति निर्मित हो जायेगी।



