WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के पुत्र की मौत, सीएम ने जताया शोक

   जबलपुर :- जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना  (jabalpur Collector Deepak Saxena ) के बेटे अमोल सक्सेना का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। अमोल दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा था। शनिवार को तबीयत खराब होने कारण उसे एम्स  (AIIMS) में भर्ती किया गया था। दिल्ली में मंगलवार को पोस्टमार्टम (postamortam) के बाद एयर एंबुलेंस (air ambulance) से जबलपुर लाया जाएगा।

शनिवार को अमलो ने तबीयत खराब होने की जानकारी अपने पिता जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना को दी थी । श्री सक्सेना ने उन्हें डाक्टर को दिखाने की सलाह दी थी । जानकारी के अनुसार रविवार को अमोल ने डाक्टर को दिखाया और दवा ली परंतु दोपहर बाद अमोल की तबीयत बिगड़ गयी । जबलपुर कलेक्टर की बेटी सहित अन्य रिश्तेदार एवं प्रशासनिक मित्र अमोल के पास पहुँचे और एम्स लेकर गये परंतु वहां डाक्टरों ने अमोल को मृत घोषित (pronounced dead) कर दिया ।

तबीयत बिगड़ जाने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर श्री सक्सेना दिल्ली जाने के लिये डुमना हवाई अड्डे पर थे और उन्हें अमोल की मौत की खबर लगी तो वे घर लौट गये । मंगलवार को पोस्टमार्टम के पश्चात अमोल का शव एयर एम्बूलेंस से जबलपुर लाया जायेगा ।

संभावना जताई जा रही है कि हीटस्ट्रोक या हार्ट अटैक (heatstroke or heart attack) की वजह से उनका निधन हुआ है। पोस्टामार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि मौत की असली कारण क्या है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री डाँ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना जी के युवा और होनहार पुत्र अमोल सक्सेना जी के असामयिक देहावसान का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल (Baba Mahakal) से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत की पुण्य आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें। मैं मध्यप्रदेश शासन की ओर से दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। । ओम शांति।।”

https://x.com/DrMohanYadav51/status/1797289971755417862

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!