धर्ममध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

312 रक्त यूनिटों का कतरा-कतरा मानवता को समर्पित*

रक्तदान बहुत पुण्य का कार्य, जिला कलेक्टर ने शिविर में पहुँचकर रक्तदाताओं का किया उत्साहवर्धन

 

312 रक्त यूनिटों का कतरा-कतरा मानवता को समर्पित* - Seoni News
सिवनी यशो:- संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन (Sant Nirankari Charitable Foundation) के तत्वाधान में आयोजित 15 वाँ विशाल रक्तदान शिविर (blood donation camp) सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के मार्गदर्शन में 1 जून दिन शनिवार को संत निरंकारी सत्संग भवन, सिंधी कॉलोनी, सिवनी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिवनी जिला कलेक्टर क्षितिज सिंघल (Collector Kshitij Singhal )ने कार्यक्रम में शामिल होकर रक्तदाताओं का उत्साहवद्र्धन किया और कहा कि रक्तदान से रक्तदाता का स्वास्थ्य सुधरता है और यह पुण्यदायी कार्य रक्त की जरूरत वाले व्यक्ति को जीवनदान भी प्रदान करने में सहायक होता सभी रक्तदाताओं को जिला कलेक्टर ने साधुवाद दिया । इस शिविर का उद्घाटन अपर कलेक्टर सी. चिनाब साहब जी ने अपने करकमलों से फीता काट कर किया ।

रक्त की कमी वालों को आयरन की गोलियाँ दी जायेगी

इस भीषण गर्मी में शिविर में 331 रक्तदाताओं ने रजिस्टर किया लेकिन इनमें से पुरुषों तथा महिलाओं, कुल 312 ने रक्तदान कर पाए। गौरतलब है कि जो रक्तदाता खून की कमी की वजह से रक्तदान नहीं कर पाए, संत निरंकारी फाऊंडेशन उन्हें आयरन (iron) की कमी दूर करने की दवाइयां तब तक नि:शुल्क उपलब्ध कराएगा जब तक रक्त की कमी दूर नहीं हो जाती है।

रक्तदान से बहुत बेहतर महसूस हो रहा है

312 रक्त यूनिटों का कतरा-कतरा मानवता को समर्पित* - Seoni News

पहली बार रक्तदान करने वालों ने बताया कि “हम यूंही रक्तदान करने से घबराते थे, लेकिन आज पता चला की इसमें तो डरने वाली कोई बात ही नहीं थी, उल्टा आज बहुत अच्छा महसूस हो रहा है की हमारा रक्त भी किसी की जान बचा पाएगा।”

मेरे रक्त से से किसी की जान बचेगी, यह मेरे लिये सुकून की बात है

महेश आसवानी जी ने बताया की जब निरंकारी फाऊंडेशन की टीम प्रचार के दौरान मुझे बाहुबली चौक पर मिली तब मुझे एहसास हुआ कि मेरा रक्त कितना कीमती है, मेरे रक्त से 3 लोगों की जान बचाई जा सकती है, इसी कारण मैं आज रक्तदान करने आई हुई हूं, और रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button