WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
देश विदेशमध्यप्रदेशसिवनी

मोदी सरकार के मंत्रीमंडल में पाँच स्थान मिल रहे है मध्यप्रदेश को

    सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत दिलाने वाले मध्यप्रदेश को मोदी कैबिनेट में पाँच स्थान मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है । तीसरी बार मोदी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज रविवार को शाम 7:15 बजे होना है । इस शपथ ग्रहण में जो मंत्री परिषद शपथ लेगी उसमें मध्यप्रदेश से पाँच सांसदों को मंत्रीमण्डल में स्थान मिलने की जानकारी राजधानी से मिल रही है । इन सांसदों में एक महिला सांसद भी मंत्रीमंडल में स्थान पाने वाली है । मोदी मंत्रीमंडल में जिन्हें स्थान मिलने की संभावना है उनमें मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में विदिशा सांसद शिवराज सिंह चौहान, गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, टीकमगढ़ से सांसद वीरेंद्र खटीक, बैतूल सांसद दुर्गादास उईके और धार सांसद सावित्री ठाकुर के नाम शामिल है ।
मंत्रीपरिषद में शामिल होने वाले संभावित सांसदों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने आवास में चाय पर बुलाते है और उनसे चर्चा करते है तथा कुछ सामान्य औपचारिकताएँ होती है जिन्हें पूरा किया जाता है । रविवार की सुबह यह चाय पार्टी भी की गयी ।

पिछली मोदी सरकार में प्रदेश से छह मंत्री बनाए गए थे। इनमें डॉ. वीरेंद्र खटीक, नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रह्लाद पटेल, थावरचंद गहलोत और फग्गन सिंह कुलस्ते को जगह मिली थी।

आज होने वाले मंत्री मंडल विस्तार के समारोह में शामिल होने के लिये सिवनी भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे दिल्ली पहुँचे हुये है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!